फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mughalsarai EMU and Chopan Passenger will remain canceled in Prayagraj in many dates

प्रयागराजः कई तिथियों में निरस्त रहेगी मुगलसराय ईएमयू और चोपन पैसेंजर

Mon, 01 Jul 2019 09:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
Mughalsarai EMU and Chopan Passenger will remain canceled in Prayagraj in many dates
कई तिथियों मे निरस्त रहेगी मुगलसराय ईएमयू और चोपन पैसेंजर
विज्ञापन

प्रयागराज। सूबेदारगंज से मुगलसराय (दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन) जाने वाली ईएमयू अगली कुछ तिथियों में निरस्त रहेगी। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह के मुताबिक गाड़ी संख्या 63237/63238 सूबेदारगंज ईएमयू इस माह प्रत्येक शनिवार छह, 13, 20 एवं 27 जुलाई को निरस्त रहेगी। इसके अलावा चोपन से इलाहाबाद जंक्शन आने वाली गाड़ी संख्या 53345/53346 चोपन पैसेंजर भी उक्त तिथियों में निरस्त रहेगी।
0000000000000000
बुंदेलखंड और जयपुर एक्सप्रेस में रेलवे ने जोड़ा अतिरिक्त कोच
प्रयागराज। वाराणसी से ग्वालियर जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस में रेलवे ने एसी थ्री का एक अतिरिक्त कोच तत्काल प्रभाव से जोड़ दिया है। बुंदेलखंड के अलावा झांसी से कोलकाता जाने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस में भी रेलवे ने एसी थ्री का एक अतिरिक्त कोच सात जुलाई से छह अक्तूबर तक की अवधि के लिए जोड़ने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में इलाहाबाद जंक्शन से जयपुर जाने वाली मथुरा एक्सप्रेस में भी रेलवे ने स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच तत्काल प्रभाव से जोड़ दिया है।
विज्ञापन

000000000000000000
लागू हुई रेलवे की नई समय सारिणी, पहले दिन परेशान हुए यात्री
प्रयागराज। रेलवे की नई समय सारिणी सोमवार से प्रभावी हो गई। हालांकि पहले दिन ट्रेनों के बदले समय से यात्रियों को दिक्कत हुई। प्रयागघाट से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती का समय पूर्व में सुबह 5.50 बजे था जो एक जुलाई से 5.40 बजे कर दिया। इस बीच तमाम यात्री पुराने समय के हिसाब से ही पहुंचे। कुछ ऐसे भी रहे जो ट्रेन रवानगी के वक्त पहुंचे। इस बीच ट्रेन 5.40 बजे चली भी, बहुत से यात्री जो स्टेशन पर इंट्री कर रहे थे वे ट्रेन के पीछे भागने लगे। इस बीच अचानक ट्रेन रुक गई। आनन फानन में तमाम यात्री ट्रेन में सवार हुई। इसके बाद ट्रेन सुबह 5.50 बजे वहां से चली। उधर बुंदेलखंड एक्सप्रेस, इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस भी सोमवार को अपने नए समय पर गई। जंक्शन, प्रयाग आने वाली तमाम ट्रेनें ऐसी भी रही जिनके समय में दस से 15 मिनट का बदलाव भी हुआ है। अधिकांश यात्रियों का यही कहना था कि उन्हें बदले हुए समय की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed