{"_id":"6abad0dc2e0146396d080732","slug":"muddy-water-is-flowing-from-the-taps-due-to-a-damaged-pipeline-allahabad-news-c-407-1-nan1008-20850-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से नलों में आ रहा मटमैला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से नलों में आ रहा मटमैला पानी
Tue, 29 Sep 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के जगतपुर जल निगम की पाइपलाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। इसके कारण जल आपूर्ति के दौरान नलों में मटमैला पानी आने लगता है। इस गंदे पानी के सेवन से तमाम तरह की बीमारियां फैलने का खतरा है। यह समस्या पिछले कई माह से बनी हुई है।
उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत भी की है लेकिन विभागीय अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस बात को लेकर उपभोक्ताओं में गहरा रोष व्याप्त है। जगतपुर के जयप्रकाश सिंह ने बताया कि जगतपुर फ्लाईओवर के नीचे, गोपालपुर भट्टे के पास और बलरामपुर बाजार सहित कई स्थानों पर पाइप फटी है।
जल निगम के अवर अभियंता महेंद्र प्रताप ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने जल्द ही पाइपलाइन को ठीक कराने का आश्वासन दिया है।
बारा में एक सप्ताह से पानी का संकट
क्षेत्र में एक सप्ताह से पानी का संकट बना है। ग्रामीण पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। उत्तर प्रदेश जल निगम की ओरा से पांडर ग्राम पंचायत के कोटवारन का पुरवा से पानी की आपूर्ति होती है। लगभग 7 किलोमीटर लंबी यह पाइप लाइन उमापुर टोल प्लाजा के पास अक्सर टूट जाती है। ग्राम प्रधान संतोष कुमार जायसवाल ने बताया कि जल निगम ने एक सप्ताह से अधिक समय से पाइप लाइन ठीक नहीं की है। जल निगम के अवर अभियंता निरंजन वर्मा ने बताया कि शीघ्र ही पाइप लाइन बनवाकर जलापूर्ति बहाल कर दिया जाएगा।