फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mrs Jayanti today, decide to come to 21 of Gandhis

इंदिरा जयंती आज, सोनिया-राहुल का 21 को आना तय

Sat, 19 Nov 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 19 Nov 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Mrs Jayanti today, decide to come to 21 of Gandhis
राहुल गांधी - फोटो : file photo
इंदिरा गांधी का जन्म शती समारोह शनिवार से शुरू होने जा रहा है। कांग्रेस ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के विपरीत किसी बड़े राजनीतिक आयोजन को टाल दिया है। 21 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी इलाहाबाद पहुंच रहे हैं। पहले प्रियंका गांधी के आने की भी सूचना थी लेकिन एसपीजी की ओर से प्रशासन को जो कार्यक्रम मिला, उसमें सिर्फ सोनिया और राहुल गांधी के आने की सूचना है। ऐसे में प्रियंका गांधी के इलाहाबाद आने को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है। हालांकि कांग्रेसियों का दावा है कि प्रियंका गांधी भी इलाहाबाद आ रही हैं।
विज्ञापन


इंदिरा के जन्म शती समारोह पर स्वराज भवन में ‘इंदिरा एक साहसिक जीवन’ विषय फोटो प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसमें 21 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के शामिल होने की आधिकारिक सूचना जिला प्रशासन को मिल चुकी है। शुक्रवार को एडीएम सिटी पुनीत शुक्ल ने एसपीजी अफसरों के साथ इस बारे में बैठक भी की। साथ ही बम्हरौली एयरपोर्ट से स्वराज भवन तक के रूट पर रिहर्सल की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रियंका गांधी के आने की भी सूचना थी लेकिन एसपीजी की ओर से प्रशासन को उनके बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई। वहीं, प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व से सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के आने की सूचना मिली है। कांग्रेसी तीनों के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। उनके साथ ही दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित, राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला, इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के सुमन दुबे, नंदिता बेग, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, सांसद प्रमोद तिवारी भी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने बताया के मुताबिक स्वराज भवन में आयोजित चित्र प्रदर्शनी 22 नवंबर से आम जनता के लिए खोल दी जाएगी। इसमें इंदिरा गांधी के आधुनिक भारत निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान पर विविध झलक है। यहां के बाद प्रदर्शनी नेशनल परफॉर्मिंग आर्ट्स मुंबई में फरवरी 2017 तक, हेरिंगटन स्ट्रीट आर्ट सेंटर कोलकाता में अप्रैल 2017 तक और कर्नाटका चित्रकला परिषद, बंगलूरू में अगस्त 2017 तक आयोजित की जाएगी। समापन नवंबर 2017 में नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी मेमोरियल में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed