फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MPs protest, DM , SSP returned

प्रदर्शनकारी सांसदों ने डीएम, एसएसपी को लौटाया

Fri, 17 Apr 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Fri, 17 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
MPs protest, DM , SSP returned
सांसद विनोद सोनकर के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार के खिलाफ सड़क पर उतरे सांसदों का सारी रात और बृहस्पतिवार को पूरे दिन डीएम आवास के सामने धरना-प्रदर्शन चला। दिन में सांसदों से वार्ता के लिए पहुंचे डीएम और एसएसपी को बैरंग लौटना पड़ा। डीएम को देख भाजपाइयों ने नारेबाजी शुरू कर दी तो वह गुस्से में तमतमाकर लौट गए। शाम को एडीएम सिटी के साथ पहुंचे एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया लेकिन सांसद टस से मस नहीं हुए। उधर, गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के कारण प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी नहीं आ सके। बताया गया कि भाजपा सांसद प्रशिक्षण पर दक्षिण भारत बुलाए गए हैं। सभी 19 को लौटेंगे।
विज्ञापन



कौशांबी सांसद विनोद सोनकर और फूलपुर सांसद केशव प्रसाद मौर्य घटना के विरोध में बुधवार रात करीब 10 बजे से ही डीएम आवास के सामने धरने पर बैठे हैं। भाजपाइयों ने पूरे दिन सपा सरकार और डीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दिन में पटरी से उतरी वार्ता शाम को एसएसपी के पहुंचने पर लाइन पर आती दिखी। एसएसपी ने जांच के बाद आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन में सांसदों ने छह सूत्रीय मांगों में किसानों को शत-प्रतिशत मुआवजा वितरण और प्रति बीघा 10 हजार रुपये मुआवजा देने का मुद्दा भी जुड़ गया है। एडीएम सिटी ने बताया कि कोरांव, मेजा और मांडा में 50 फीसदी नुकसान के आधार पर मुआवजा दिया गया है। 33 फीसदी नुकसान के आधार पर आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन


सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सभी मांगों के पूरा हुए बिना धरना खत्म नहीं किया जाएगा। उधर, भाजयुमो का बालसन चौराहे पर चल रहा क्रमिक अनशन भी इसी प्रदर्शन में शामिल हो गया है। प्रदर्शन की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय ने किया। इसमें भरवारी चेयरमैन संजय गुप्त, काशी प्रांत के महामंत्री प्रभाशंकर पांडे, नरेंद्र देव पांडे, देवेंद्र मिश्रा, नरसिंह, दिवाकरनाथ त्रिपाठी, उमेश द्विवेदी, गिरिबाबा, आनंद सोनकर, पुष्पा कुशवाहा, अमित मालवीय, चंद्रशेखर ओझा, मुरारीलाल अग्रवाल, डॉ श्याम प्रकाश द्विवेदी, अवधेश गुप्ता, पिंटू नेता, शानू भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह सूत्रीय मांगें
1. लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की बर्खास्तगी।
2. पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की दोनों पॉलियों की परीक्षा निरस्त की जाए।
3. आयोग अध्यक्ष के कार्यकाल में हुई परीक्षाओं की सीबीआई जांच हो।
4. सांसद विनोद सोनकर के साथ दुर्व्यवहार करने वाले अफसर निलंबित हों।
5. दैवी आपदा से प्रभावित किसानों को शत-प्रतिशत और प्रति बीघा 10 हजार रुपये मुआवजा मिले।
6. गिरफ्तार छात्रों की रिहाई और दर्ज कराए गए एफआईआर को रद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed