फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MPMLA Court Testimony completed in trial against SP MLA Vijma Yadav in 21 year old case

कोर्ट : पुलिस बल पर कातिलाना हमला करने के 21 वर्ष पुराने मामले में सपा विधायक विजया यादव के खिलाफ गवाही पूरी

Fri, 25 Nov 2022 09:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Nov 2022 09:14 PM IST
सार

एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट के न्यायाधीश डॉ. दिनेश चंद्र शुक्ल के समक्ष सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील वैश्य ने अभियोजन की ओर से आखरी अंतिम 15 वें गवाह विवेचक का शपथ पूर्वक बयान दर्ज कराया।

विज्ञापन
MPMLA Court Testimony completed in trial against SP MLA Vijma Yadav in 21 year old case
विजमा यादव, सपा विधायक। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सपा विधायक विजमा यादव सहित 14 सहयोगियों के खिलाफ 21 वर्ष पुराने मामले में एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट में मुकदमे की विवेचना करने वाले विवेचक स्वामीनाथ की गवाही दर्ज की गई । अभियोजन ने मुकदमे के सभी गवाहों के बयान कोर्ट में दर्ज करा दिया है। उच्च न्यायालय के पांच न्यायमूर्तियों की निगरानी में चल रही सुनवाई में तेजी आई और मात्र आठ महीने में ही सभी गवाहों की गवाही अभियोजन ने पूरी करा दी।

विज्ञापन



एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट के न्यायाधीश डॉ. दिनेश चंद्र शुक्ल के समक्ष सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील वैश्य ने अभियोजन की ओर से आखरी अंतिम 15वें गवाह विवेचक का शपथ पूर्वक बयान दर्ज कराया। विवेचक ने अदालत को बताया कि विधायक विजमा यादव के ही उकसाने पर ही भीड़ अनियंत्रित होकर पुलिस टीम पर गोली बम से हमला किया। जिसमें पुलिसकर्मियों को गंभीर चोट लगी थी। घटना में विजमा यादव शामिल थीं।
विज्ञापन



21 सितंबर 2000 को शाम 2.30 बजे चौकी सहसों के सामने श्याम बाबू के पुत्र आनंद जी उर्फ छोटू सात वर्ष के बालक की मृत्यु दुर्घटना में हो जाने पर उसके शव को सड़क पर रखकर ईट बल्ली लगाकर नाजायज तरीके से मजमा लगाकर बलवा किया। सभी लोग घातक असलहों से लैस थे। थाना प्रभारी थाना सराय इनायत कृपाशंकर दीक्षित व अन्य पुलिस अधिकारियों को जान से मारने की नियत से ईंट, पत्थर फेंके, जाम लगाकर सड़क पर अवरोध उत्पन्न किया। अभियोजन के अनुसार घटना के समय तत्कालीन इंस्पेक्टर सरायनाइत कृपाशंकर दीक्षित की मृत्यु हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed