{"_id":"5d8e71568ebc3e017f1e6927","slug":"mpmla-court-pawan-tiwari-allahabad-news-ald256095366","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए के जज पवन तिवारी का तबादला किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए के जज पवन तिवारी का तबादला किया गया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना के तहत स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए प्रयागराज के पीठासीन अधिकारी पवन कुमार तिवारी का गोरखपुर स्थानांतरण कर दिया है। उनके स्थान पर अब अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. बाल मुकुंद स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए के पीठासीन अधिकारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में एडीजे संजय कुमार शुक्ल ईसी एक्ट कोर्ट के जज और इस स्थान पर रहे एडीजे इंद्रदेव दुबे एडीजे इलाहाबाद रहेंगे। पवन कुमार तिवारी को गोरखपुर में एडीजे एससीएसटी कोर्ट बनाया गया है, वह इस स्थान पर रहीं प्रीति श्रीवास्तव प्रथम का स्थान लेंगे। पवन कुमार तिवारी स्पेशलकोर्ट एमपीएमएलए का गठन होने के बाद प्रथम पीठासीन अधिकारी नियुक्त किए गए थे।
विज्ञापन
उस वक्त उनके पास पूरे प्रदेश का क्षेत्राधिकार था। हालांकि, अब एमपीएमएलए कोर्ट की प्रदेश में और अदालतें बन गई हैं और प्रयागराज कोर्ट के पास 12 जिलों का क्षेत्राधिकार रह गया है।
विज्ञापन
अपने एक साल के कार्यकाल में पवन तिवारी ने खासी लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने माननीयों के खिलाफ वर्षों से लंबित वारंट और गैरजमानती वारंट तामील कराकर तमाम माननीयों की अदालत में पेशी कराई।