फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   mp rita joshi will do the complain of quota men from cm

सांसद रीता जोशी करेंगी कोटेदारों की शिकायत

Sun, 10 May 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
mp rita joshi will do the complain of quota men from cm
प्रयागराज की सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से से अपने क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष एवं यमुनापार अध्यक्ष आदि पदाधिकारियों से बात की। इस दौरान यमुनापार से भाजपा पदाधिकारियों ने कोटेदारों की मनमानी की शिकायत की। कई शिकायत मिलने के बाद सांसद ने डीएसओ को फोन लगाकर समस्या से अवगत कराया। कहा कि अगर दो दिन में सुधार न हुआ तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

सांसद ने इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों से कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र में लोगों से आरोग्य सेतू एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं के संदर्भ में स्थानीय अफसरों से बात कर उसका समाधान करवाने की बात की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, श्यामराज यादव, नागेश्वर कुमार निषाद, जीतनारायण श्रीवास्तव, शिव प्रसाद केसरवानी, वंदना सिंह, पृथ्वी पाल सिंह, नागेश्वर कुमार निषाद, मनोज मिश्र आदि ने सासंद से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed