फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MP Rita Joshi to meet Secretary of Defense on COD chiwki

सीओडी छिवकी पर रक्षा सचिव से मिलेंगी सांसद रीता जोशी

Mon, 29 Jul 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
MP Rita Joshi to meet Secretary of Defense on COD chiwki
MP Rita Joshi to meet Secretary of Defense on COD chiwki
सीओडी छिवकी को लेकर रक्षा सचिव से मिलेंगी सांसद रीता जोशी
विज्ञापन

0 सर्किट हाउस में रीता जोशी ने लगाया जनता दरबार
0 सीओडी छिवकी के प्रतिनिधि मंडल ने की सांसद से मुलाकात
नोट...फोटो है
प्रयागराज। इलाहाबाद की सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने रविवार को सर्किट हाउस में जनता दरबार लगाया। इस दौरान कुल 147 प्रार्थना पत्र जनता दरबार में आए। इसमें 47 प्रार्थना पत्र का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। जनता दरबार में श्रमिक यूनियन के महामंत्री अमित कुमार ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ रीता जोशी को सीओेडी छिवकी को 31 जुलाई 2019 में बंद किए जाने के आदेश के बारे में बताया। इस पर सांसद ने कहा कि वे सोमवार को इस संबंध में सीओडी छिवकी प्रतिनिधिमंडल के साथ रक्षा मंत्रालय के रक्षा सचिव से मुलाकात करेंगी।

जनता दरबार के दौरान सांसद डा. रीता जोशी को बताया गया कि रक्षा मंत्रालय के 11 दिसंबर 2018 के आदेश के अनुसार सीओडी छिवकी 31 जुलाई 2019 तक बंद करने का आदेश पारित हुआ है। प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों ने बताया कि 1943 में स्थापित सीओडी जो 1400 एकड़ में फैला है वहां एक हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। अगर यह बंद हुआ तो छिवकी पर आश्रित एक लाख लोग प्रभावित होंगे। डा. रीता ने कहा कि वे खुद प्रतिनिधिमंडल के साथ सोमवार को रक्षा सचिव से इस संबंध में वार्ता करेंगी। सांसद ने बारा विधानसभा के रिगवा गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 9.6 किमी लंबे मार्ग का शिलान्यास भी किया। जनता दरबार एवं शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा यमुनापार अध्यक्ष शिवदत्त पटेल, बारा विधायक अजय भारतीय, अभिषेक शुक्ला, राम अवध कुशवाहा, राजेश तिवारी, आकांक्षा सोनकर, शशिकांत तिवारी, कमलेश तिवारी, मनु कक्कड़, मनोज शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed