{"_id":"6a554b83315db7394c03bab6","slug":"motorcyclists-killed-after-being-hit-by-a-trailer-allahabad-news-c-407-1-ggp1006-17303-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बाइक सवार दोस्तों की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बाइक सवार दोस्तों की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत
Tue, 14 Jul 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो नवाबगंज 03 मृतक राजकुमार मोदनवा
- फोटो : Archive
थाना क्षेत्र के हंडिया-कोखराज बाईपास के पास रानीगंज के सामने निमंत्रण से घर लौट रहे थे बाइक सवार दो दोस्तों की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कौड़िहार के मजरा नेम तिवारी का पूरा निवासी सुनील कुमार पांडे (50) उर्फ मस्ते पुत्र स्व. सर्वानंद और कौड़िहार बाजार निवासी राज कुमार मोदनवाल (45) पुत्र सत्यनारायण सोमवार शाम करीब 7 बजे घर से निमंत्रण जाने के लिए निकले थे। घर लौटते वक्त जैसे ही वह हंडिया-कोखराज बाईपास पर रानीगंज के सामने पहुंचे कि पीछे से आ रहा ट्रेलर डिवाइडर तोड़कर सर्विस रोड पर गिर गया।
इस दौरान बाइक सवार दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रेलर छोड़कर भाग गय। घंटेभर के बाद मृतकों की पहचान हुई। मृतक राजकुमार चौराहे पर खानपान की दुकान चलाता था। राजकुमार के दो बेटे ओम और अंश व पत्नी रीता को घटना की खबर मिली तो बदहवास रह गए। सुनील कुमार पांडे उर्फ मस्ते खेती करता था। बेटा नितिन व विक्की का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
सुनील और राजकुमार मोदनवाल में गहरी दोस्ती थी। रोज शाम दोनों मिलते थे। शाम करीब 7 बजे राजकुमार अपने छोटे बेटे अंश को दुकान दिखाकर कहा कि मैं निमंत्रण में जा रहा हूं। क्या पता कि वह घर वापस नहीं लौटेंगे। घटना की जानकारी मिलते ही घरों में सन्नाटा पसर गया।

फोटो नवाबगंज 03 मृतक राजकुमार मोदनवा- फोटो : Archive