{"_id":"5f626aa9642bd364287531ff","slug":"motilal-nehru-medical-college-increased-capacity-2-5-thousand-tests-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona Update: मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में बढ़ी क्षमता, 24 घंटे मेें हो रहीं ढाई हजार जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona Update: मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में बढ़ी क्षमता, 24 घंटे मेें हो रहीं ढाई हजार जांच
Thu, 17 Sep 2020 12:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में कोविड की आरटीपीसीआर जांच की क्षमता बढ़ा दी गई है। पहले जहां 24 घंटे में डेढ़ हजार के आसपास जांचें हो रहीं थीं वहीं अब ढाई हजार जांचे हो रही हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है।
कॉलेज में कोविड जांच के लिए बीएसएल-3 लैब पहले से ही संचालित है। वहां शुरूआत में पांच सौ जांचे हो रही थीं। जैसे-जैसे मरीज बढ़ते गए वैसे-वैसे जांच क्षमता भी बढ़ती गई। कॉलेज के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग की डॉ. मोनिका कहती हैं कि शासन के निर्देश पर क्षमता बढ़ाई गई है।
इसके लिए चिकित्सकीय संसाधन, जांच मशीन भी शासन की तरफ से मेडिकल कॉलेज को मुहैया कराई गई है। साथ ही कुछ तकनीशियनों की तैनाती हुई है। इससे करीब ढाई हजार जांचें 24 घंटे में हो रही हैं। अकेले प्रयागराज से ही डेढ़ हजार से अधिक लोगों की आरटीपीसीआर की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
डॉ. मोनिका ने बताया कि विभाग मेें कोविड की जांच के लिए एक और लैब तैयार हो रही है। जल्दी ही उसका निर्माण कार्य पूरा होगा। उससे भी एक हजार से अधिक जांचें एक साथ होंगी। जिससे क्षमता बढ़कर साढ़े तीन सौ से चार हजार के बीच हो जाएगी।