{"_id":"64836bbe1010e8abe40a37eb","slug":"mother-was-strangled-to-death-after-beating-allahabad-news-c-3-1-roh1026-151267-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पिटाई के बाद गला दबाकर मां को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पिटाई के बाद गला दबाकर मां को मार डाला
विज्ञापन
लालगोपालगंज (प्रयागराज)। कठौआपुल स्थित एक ईंट भट्ठे पर शुक्रवार को नशेड़ी बेटे ने बेरहमी से पिटाई के बाद अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। इनका परिवार ईंट भट्ठे पर ही मजदूरी करता है। भूमि के बंटवारे को लेकर आरोपी कई दिनों से मां से विवाद कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कुंडा इलाके के कुढ़ा गांव निवासी सुखई लाल गौतम का परिवार लालगोपालगंज कठौआपुल स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। बताया जाता है कि कई रोज से कान्ती देवी (55) व बेटे बब्लू के बीच जमीन बंटवारे को लेकर कहासुनी चल रही थी। शुक्रवार की दोपहर बब्लू ने छप्परनुमा मकान में मां की बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर लोगों तक पहुंची तो सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद इंस्पेक्टर नवाबगंज अनूप सिंह ने मौका मुआयना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुखई लाल के तीन बेटे और एक बेटी हैं। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना के बाद आराेपी बब्लू फरार हो गया। पुलिस ने सुखई लाल की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।