फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mother strangled to death after beating, father files case against son

प्रयागराज : पिटाई के बाद गला दबाकर मां को मार डाला, पिता ने बेटे पर दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 10 Jun 2023 12:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Jun 2023 12:52 AM IST
सार

कलयुगी पुत्र ने भूमि के लिए अपनी मां की ही हत्या कर दी। पहले बेरहमी से पिटाई की। इस पर भी संतोष नहीं हुआ तो गला दबाकर मौत की नींद सुला दी। पिता की तहरीर पर बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार चल रहा है।

विज्ञापन
Mother strangled to death after beating, father files case against son
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कठौआपुल स्थित एक ईंट भट्ठे पर शुक्रवार को नशेड़ी बेटे ने बेरहमी से पिटाई के बाद अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। इनका परिवार ईंट भट्ठे पर ही मजदूरी करता है। भूमि के बंटवारे को लेकर आरोपी कई दिनों से मां से विवाद कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

कुंडा इलाके के कुढ़ा गांव निवासी सुखई लाल गौतम का परिवार लालगोपालगंज कठौआपुल स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। बताया जाता है कि कई रोज से कान्ती देवी (55) व बेटे बब्लू के बीच जमीन बंटवारे को लेकर कहासुनी चल रही थी। शुक्रवार की दोपहर बब्लू ने छप्परनुमा मकान में मां की बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे की खबर लोगों तक पहुंची तो सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद इंस्पेक्टर नवाबगंज अनूप सिंह ने मौका मुआयना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुखई लाल के तीन बेटे और एक बेटी हैं। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना के बाद आराेपी बब्लू फरार हो गया। पुलिस ने सुखई लाल की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed