फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   mother had killed the innocent by throwing him in the well, took a dreadful step to prevent him from wearing j

खुलासा : पति से विवाद के बाद मां ने चार साल की मासूम की कुंए में फेंककर की थी हत्या, पुलिस खुलासे से लोग सन्न

Sun, 19 Feb 2023 09:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Feb 2023 09:37 PM IST
सार

औद्योगिक थाना क्षेत्र के मवैया गांव में लापता पांच वर्षीय बच्ची सौम्या का शव कुंए से मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक मां ने ही बच्ची की हत्या कर उसकी लाश कुएं में फेंक दी थी।

विज्ञापन
mother had killed the innocent by throwing him in the well, took a dreadful step to prevent him from wearing j
Prayagraj News : सौम्या। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत मवैया में बीते 11 फरवरी को चार साल की मासूम सौम्या यादव की मौत मामले का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। मासूम की मां ने ही पति से विवाद के बाद खुन्नस निकालने के लिए उसे जिंदा कुएं में फेंक दिया था। शक के आधार पर जब पुलिस ने मां से पूछताछ की तो घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी मां को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मवैया गांव में 10 फरवरी की रात चार साल की सौम्या अपनी मां ममता यादव के पास सो रही थी। करीब एक बजे रात ममता पास गौशाला में सो रहे पति संजय यादव के पास जाकर बताया कि सौम्या विस्तर पर नहीं है। थोड़ी ही देर में घर के अन्य सदस्य भी जग गए। सभी ने खोजबीन की, लेकिन मासूम का कही कुछ पता नहीं चला। 11 फरवरी की सुबह उसका शव घर से पचास मीटर दूर स्थित कुएं में उतराया मिला।

विज्ञापन

mother had killed the innocent by throwing him in the well, took a dreadful step to prevent him from wearing j
Prayagraj News : अपनी मासूम बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार ममता यादव। - फोटो : अमर उजाला।

घर से 50 मीटर दूर कुंए में मिला शव
पोस्टमार्टम में डूबने से मासूम की मौत की पुष्टी हुई थी। मासूम के परिवार वाले शुरू से ही उसकी हत्या का आरोप लगा रहे थे। पुलिस सौम्या के चाचा पवन कुमार यादव पुत्र स्व. बबऊराम यादव की तहरीर पर जांच शुरू की तो चौकाने वाली बात सामने आई। पुलिस ने मासूम की मां ममता का शक होने पर पूछताछ शुरु की तो उसकी हत्या का खुलासा हो गया।

पूछताछ में ममता ने बताया कि वह पति संजय यादव से विवाद के चलते सबक सिखाने के लिए बेटी को कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने पति संजय यादव की तहरीर पर मासू म की हत्या में उसकी मां ममता यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे रविवार को जेल भेज दिया। एसओ संजीव चौबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही थी। शक के आधार पर जब मां से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पूरे घटनाक्रम के बारे में बता दिया। उसने मासू की हत्या की बात कबूली है।

mother had killed the innocent by throwing him in the well, took a dreadful step to prevent him from wearing j
Prayagraj News : ममता और संजय यादव की शादी की तस्वीर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

बीते चार माह से चल रहा था विवादमवैया गांव निवासी संजय व उसकी पत्नी ममता के बीच बीते चार माह से विवाद चल रहा था। इसी के कारण एक घर में होते हुए भी दोनों अलग-अलग रहते थे। पूछताछ के दौरान ममता ने बताया कि एक दिन शूट पहनने को लेकर घरवाले भड़क गए और उसकी पिटाई कर दी थी। छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था और उसे हर बार दोषी ठहराया जाता था। घटना वाले दिन मासूम सौम्या की तबियत खराब थी और वह दो बार दस्त कराने के लिए वह घर के बाहर ले गई थी। इसी बीच देर रात वह उसे फिर से बाहर ले गई और जिंदा ही कुएं में फेंक दिया। घटना के आधे घंटे बाद उसके लापता होने की सूचना उसने अपने पति को दी थी।

विज्ञापन

घटना वाली रात पड़ोस में रहने वालों घर के बाहर से लगी थी कुंडी

मासूम सौम्या 10 फरवरी की रात को गायब हो गई थी। मासूम के गायब होने की सूचना जब परिजनों को मिली तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले दो घरों में बाहर से कुंडी लगी हुई मिली। शोर मचने पर सौम्या के परिवार वालों ने उनके घर की कुंडी खोली थी। इसके बाद से ही आशंका जताई जा रही थी मासूम की किसी ने हत्या की नीयत से कुएं में फेंका है।

दंपती में आए दिन होता था विवाद

पति ने शक के आधार पर पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने दो दिन पहले बच्ची की मां ममता को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। रविवार को पुलिस ने घर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संजय यादव को बताया कि उसकी बच्ची सौम्या की हत्या उसकी मां ममता ने ही की है। संजय यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ममता घर में सलवार, समीज, जींस और टीशर्ट पहनकर घूमती थी।

उसका चाल-चलन भी सही नहीं था। टोका टाकी करने पर आए दिन उसकी पत्नी के साथ विवाद होता था। ममता कई बार उसको छोड़कर जाने की बात कहती थी लेकन सौम्या के कारण वह पति से संबंध खत्म नहीं कर पा रही थी। इसके कारण वह काफी दिनों से डिप्रेशन में रहती थी। संबंध खत्म कर दूसरी शादी करने के लिए उसने बच्ची को रास्ते से हटाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed