फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mother and child die due to doctor's negligence

चिकित्सक की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत

Mon, 05 Jul 2021 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mother and child die due to doctor's negligence
मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में चिकित्सक की लापरवाही से प्रसव के लिए भर्ती महिला सहित उसके बच्चे की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने चिकित्सक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। परिजनों ने सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली इलाके के मुड़ियाडोली गांव निवासी राजू खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता है। शनिवार सुबह उसकी पत्नी सरिता पाल (24) को प्रसव के लिए मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत रविवार को दोपहर बाद तक ठीक थी, लेकिन शाम करीब सात बजे खून की कमी बताकर चिकित्सक ने महिला को खून चढ़ाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जिससे महिला की हालत बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में महिला के पेट में बच्चे की मौत हो गई। इतना ही नहीं कुछ पल बीतने के बाद महिला की भी मौत हो गई। महिला के परिजनों ने अस्पताल संचालक पर आरोप लगाया कि सरिता की मौत के बाद चिकित्सक ने उसे गंभीर बताकर रेफ र कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन जब परिजन पड़ोस के दूसरे अस्पताल लेकर महिला को पहुंचे तो चिकित्सक ने बताया कि आधे घंटे पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। इस पर परिजनों का गुस्सा फू ट पड़ा और वह थाने पहुंच अस्पताल के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed