{"_id":"60a912f7801b99585301a761","slug":"more-than-three-lakh-people-will-get-one-thousand-rupees-know-who-will-get-the-benefit-of-the-scheme","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख से भी अधिक लोगों को मिलेंगे एक हजार रुपये, जानें किसे मिलेगा योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लाख से भी अधिक लोगों को मिलेंगे एक हजार रुपये, जानें किसे मिलेगा योजना का लाभ
Sat, 22 May 2021 07:49 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 22 May 2021 07:49 PM IST
सार
- पिछले वर्ष सिर्फ 72 हजार को मिला था प्रदेश सरकार की घोषणा का लाभ
विज्ञापन
prayagraj news : money
- फोटो : prayagraj
विस्तार
जिले में तीन लाख से अधिक पंजीकृत मजदूरों तथा असंगठित क्षेत्र के अन्य श्रमिकों को एक-एक हजार रुपये मिलेंगे। प्रदेश सरकार की इस घोषणा के तहत सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में चार गुना से अधिक है।
विज्ञापन
कोविड संक्रमण तथा बंदी की वजह से बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए हैं। रोजाना कमाने वालों के सामने तो परिवार के भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से श्रम विभाग में पंजीकृत तथा सब्जी बेचने, पटरी दुकानदारों, रिक्शा चालकों आदि को एक-एक हजार रुपये देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
रुपये
- फोटो : pixabay
पिछले वर्ष भी इस तरह की घोषणा की गई थी। श्रम विभाग में दो लाख से अधिक मजदूर पंजीकृत थे लेकिन उन्होंने अपने पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं कराया था। इसकी वजह से सिर्फ 72 हजार मजदूरों को ही इस योजना का लाभ मिल पाया था लेकिन इस बार तीन लाख से अधिक मजदूर पंजीकृत हैं और सभी इस योजना के हकदार हैं। उप श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने बताया कि यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : iStock