फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than three lakh candidates left Hindi exam, case filed against a center system

UP Board: तीन लाख से अधिक छात्रों ने छोड़ी हिंदी की परीक्षा, सात नकलची व एक केंद्र व्यवस्था के खिलाफ एआईआर

Thu, 22 Feb 2024 06:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Feb 2024 06:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरु हो गई। प्रदेश के 8265 केंद्रों पर कुल 55,25,308 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों में हुई। नकल विहीन परीक्षा के लिए पहली बार सेंट्रल कंट्रोल एवं कमांड सेंटर से परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी की गई।

विज्ञापन
More than three lakh candidates left Hindi exam, case filed against a center system
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सख्ती का असर परीक्षा के पहले दिन ही दिखा। सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी की रणनीति भी कारगर साबित हुई है। नतीजा यह रहा कि पहले दिन यूपी बोर्ड की बृहस्पतिवार को आयोजित हुई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 3,33,541 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी।

विज्ञापन


बोर्ड परीक्षाओं के पहले दिन प्रदेश भर में प्रथम पाली में 29,43,766 परीक्षार्थी और द्वितीय पाली में 24,67,715 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में 2,03,299 और द्वितीय पाली में 1,30,242 परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए। साथ ही पूरे प्रदेश में प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान सात लोग दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े गए। एटा जिले का एक केंद्र व्यवस्थापक भी अनुचित व्यवहार करता पाया गया। इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


पहले दिन पूरे प्रदेश में कुल 8,265 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी, प्रारंभिक हिंदी और इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान की परीक्षा हुई। वहीं, द्वितीय पाली में हाईस्कूल की वाणिज्य और इंटरमीडिएट की हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा आयोजित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र (यूपी बोर्ड) के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में कुल पांच परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़े गए। इनमें पांच बालक और एक बालिका शामिल है। पांचों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए, आगामी परीक्षाओं से प्रतिबंधित कर दिया गया है। दूसरी पाली की परीक्षा में कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है।

उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी के जरिए लगातार नजर रखी जा रही थी। प्राप्त सूचना के अनुसार किसी भी जनपद में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। परीक्षा निष्पक्ष, नकलविहीन और शांति पूर्ण ढंग से आयोजित हुई। इस दौरान मुख्यालय में बने कमांड एंड कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जाती रही।

आज इंटर में नागरिक शास्त्र की परीक्षा


बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 4,47,496 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रथम पाली में हाईस्कूल की पाली, अरबी और फारसी भाषा की परीक्षा 114 केंद्रों पर होगी, जिसमें 1003 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। साथ ही पहली पाली में ही इंटरमीडिएट की नागरिक शास्त्र की परीक्षा में 7,362 केंद्रों पर 3,72,936 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में हाईस्कूल की संगीत गायन की परीक्षा में 602 केंद्रों पर 10,695 और इंटरमीडिएट की व्यावसायिक और कृषि वर्ग की परीक्षा में 1,812 केंद्रों पर 63,865 परीक्षार्थियों समेत कुल 74,560 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed