फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than one and a half dozen recruitment pending, candidates getting overage waiting, appealed to CM

UPSSSC : डेढ़ दर्जन से अधिक भर्तियां लंबित, इंतजार में ओवरएज हो रहे अभ्यर्थी, सीएम से लगाई गुहार

Thu, 06 Apr 2023 07:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Apr 2023 07:59 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की डेढ़ दर्जन भर्तियां वर्षों से लंबित पड़ीं हैं। भर्तियां शुरू होने के इंतजार में अभ्यर्थी ओवरएज हो रहे हैं।

विज्ञापन
More than one and a half dozen recruitment pending, candidates getting overage waiting, appealed to CM
UPSSSC - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की डेढ़ दर्जन भर्तियां वर्षों से लंबित पड़ीं हैं। भर्तियां शुरू होने के इंतजार में अभ्यर्थी ओवरएज हो रहे हैं। प्रतियोगी छात्रों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि सभी भर्तियां 90 दिनों में पूरी कराई जाएं और आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों को बर्खास्त किया जाए।

विज्ञापन

यूपीएसएसएससी की 2015 की भर्तियों समेत लगभग 18 प्रकार की भर्ती परीक्षाएं लंबित हैं, जिनके माध्यम से तकरीबन 30 हजार पदों पर चयन होना है। भर्तियां वर्षों से लंबित पड़ीं हैं और आयोग इन भर्तियों को लेकर गंभीर नहीं है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, उसके साथ ही ओवरएज होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे अभ्यर्थी अब भविष्य में होने वाली भर्तियों में शामिल नहीं हो सकेंगे।

विज्ञापन

प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर कहा है कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग किसी भी तरह से छात्रों के हित में कार्य करता नजर नहीं आ रहा, जो सरकार की मंशा के प्रतिकूल भी है। समिति ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि लाखों छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए वर्तमान अध्यक्ष और सदस्यों को अविलंब बर्खास्त किया जाए।

साथ ही इन्हें दिए गए वेतन, भत्तों समेत समस्त सुविधाओं की वसूली की जाए। नए अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूरी करते हुए लंबित भर्तियों को 90 कार्यदिवस में पूर्ण कराया जाए, ताकि छात्रों को हताश, निराशा, अवसाद से बाहर निकालने के साथ ही प्रदेश सरकार को पर्याप्त संख्या में कर्मचारी प्राप्त हो सकें।

ये भर्तियां हैं लंबित

संयुक्त तकनीकी सहायक 2015, जूनियर इंजीनियर 2016, सहायक सांख्यकीय अधिकारी 2016, लेखपाल भर्ती, मंडी परिषद भर्ती, जूनियर असिस्टेंट भर्ती, जेई 2018 भर्ती, नलकूप चालक भर्ती, वन रक्षक भर्ती, वन दरोगा भर्ती, ग्राम विकास अधिकारी 2018 भर्ती, नर्सिंग ऑफिसर भर्ती, सेविका भर्ती, आईटीआई प्रशिक्षक भर्ती, सहायक सांख्यिकी अधिकारी 2018, बोरिंग टेक्नीशियन, एक्स-रे सहायक, प्रयोगशाला सहायक भर्ती, वास्तुविद भर्ती।

विज्ञापन

पीईटी-2022 के तहत नहीं हुई कोई भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2022 का आयोजन तो किया, लेकिन इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब तक एक भी भर्ती में शामिल होने का मौका नहीं मिला। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि पीईटी के नाम पर लाखों छात्रों के साथ छलावा किया जा रहा है। पेट-2022 के तहत कोई परीक्षा नहीं हुई और आयोग अब पीईटी-2023 की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed