{"_id":"5df98ab2581d612bda02f0dd4f2fc31d","slug":"more-than-half-the-candidates-left-the-examination-siacsel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सीएचएसएल में आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचएसएल में आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 02 Nov 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से हो रही कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) टियर-वन परीक्षा में पांच लाख परीक्षार्थियों में से आधे से अधिक ने परीक्षा छोड़ दी। शहर के नैनी स्थित ईश्वर प्रेम विद्याश्रम में एक परीक्षार्थी दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया। सीएचएसएल परीक्षा मध्य क्षेत्र के 13 शहरों के 550 परीक्षा केंद्रों पर हुई। इलाहाबाद में 92 हजार परीक्षार्थियों के लिए 87 परीक्षा केंद्र बनाए गए। एसएससी की ओर से की गई सख्ती का असर परीक्षा की उपस्थिति में दिखाई पड़ा। परीक्षा में मात्र 49.74 फीसदी उपस्थिति रही।
एसएससी की ओर से सीएचएसएल परीक्षा के लिए बरती गई सख्ती का असर परीक्षा में दिखाई पड़ा। एसएससी की परीक्षाओं में यूनिक पेपर सेट लागू किए जाने के बाद नकल के भरोसे परीक्षा पास करने वालों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। इससे पहले एसएससी-सीएचएसएल की परीक्षा में औसतन 60 फीसदी उपस्थिति पाई जाती रही है।
एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक जेपी गर्ग ने बताया कि सीएचएसएल परीक्षा में कहीं से कोई अव्यवस्था नहीं हुई। उन्होंने बताया कि नैनी के ईश्वर प्रेम विद्याश्रम में दूसरे की जगह परीक्षा में बैठे जौनपुर के केराकत तहसील के अवधेश कुमार यादव पुत्र छोटेलाल यादव को पकड़ा गया। अवधेश जिस परीक्षार्थी की जगह परीक्षा में बैठा था, उसे तीन वर्ष तक एसएससी की परीक्षाओं से डिबार करने के साथ एफआईआर दर्ज करवा दी गई।
विज्ञापन
इलाहाबाद में 58 फीसदी उपस्थिति रही
सीएचएसएल टियर-वन परीक्षा के लिए इलाहाबाद में कुल 87 परीक्षा केंद्र बनाए गए। शहर में परीक्षा के लिए पहले चरण में रिकार्ड 92520 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 58.20 उपस्थिति रही। सीएचएसएल टियर-वन परीक्षा में कुल 15 लाख 55 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पहले चरण की परीक्षा में पांच लाख पांच हजार से अधिक अभ्यर्र्थी परीक्षा दे चुके हैं। दूसरे चरण की परीक्षा 15 नवंबर एवं तीसरे चरण की परीक्षा 20 दिसंबर को होगी। इसमें शेष अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।