{"_id":"5dbf29a88ebc3e93b532e318","slug":"more-than-half-left-the-spokesperson-s-screening-test-allahabad-news-ald2591932118","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे से अधिक ने छोड़ दी प्रवक्ता स्क्रीनिंग परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे से अधिक ने छोड़ दी प्रवक्ता स्क्रीनिंग परीक्षा
विज्ञापन
More than half left the spokesperson's screening test
- फोटो : CITY DESK
आधे से अधिक ने छोड़ दी प्रवक्ता स्क्रीनिंग परीक्षा
राजकीय डिग्री कॉलेजों में साढ़े पांच सौ पदों पर होनी है भर्ती
25 विषयों के लिए हुई परीक्षा में 43 फीसदी रही उपस्थिति
प्रयागराज। प्रवक्ता राजकीय महाविद्यालय स्क्रीनिंग परीक्षा आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ दी। प्रवक्ता के तकरीबन साढ़े पांच सौ पदों पर सीधी भर्ती के लिए रविवार को प्रयागराज और लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में स्क्रीनिंग परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें 42.73 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। प्रयागराज के मुकाबले लखनऊ में अभ्यर्थियों की उपस्थित बेहतर रही।
राजकीय डिग्री कॉलेजों में 25 विषयों में प्रवक्ता के पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए रविवार को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक इलाहाबाद और लखनऊ के 99 केंद्रों में स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कुल 47033 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 20098 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 26935 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
लखनऊ के 62 केंद्रों में कुल 11 विषयों इतिहास, अंग्रेजी, गणित, गृह विज्ञान, जंतु विज्ञान, भौतिकी, मनोविज्ञान, रसायन शास्त्र, वाणिज्य, समाज शास्त्र एवं हिंदी की परीक्षा थी। वहां परीक्षा के लिए 29961 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 13101 अभ्यर्थी यानी 43.72 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 16860 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन
वहीं, प्रयागराज में 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों में परीक्षा के लिए 17072 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 6997 अभ्यर्थी (40.98 फीसदी)परीक्षा में उपस्थित रहे और 10075 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रयागराज में अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, वनस्पति विज्ञान, उर्दू, प्राचीन इतिहास, भूगोल, मानव शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, संस्कृत, सैन्य विज्ञान/रक्षा अध्ययन, संगीत गायन, बीएड, दर्शन शास्त्र, सांख्यिकी की परीक्षा आयोजित की गई।
उर्दू विषय में रही सर्वाधिक उपस्थित
राजकीय महाविद्यालयों में 25 विषयों में प्रवक्ता पदों पर भर्ती लिए आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षा में उर्दू विषय के अभ्यर्थियों की सर्वाधिक 53.75 फीसदी उपस्थिति रही। उर्दू की परीक्षा के लिए 493 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 265 ने परीक्षा दी। सबसे कम उपस्थित शिक्षाशास्त्र विषय में रही। महज 15.25 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 2084 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 318 उपस्थित रहे और 1766 ने परीक्षा ही छोड़ दी। वहीं, हिंदी विषय में सबसे अधिक संख्या में अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 9188 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इनमें 4565 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 4623 ने परीक्षा छोड़ दी। सबसे कम 40 आवेदन सांख्यिकी विषय के लिए किए गए थे। इनमें से 17 अभ्यर्थी उपस्तित रहे और 23 ने परीक्षा छोड़ दी।