फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than eight thousand people will practice yoga together at the Sangam

Prayagraj News: संगम पर आठ हजार से अधिक लोग एक साथ करेंगे योगाभ्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
More than eight thousand people will practice yoga together at the Sangam
संगम तट पर विश्व योग दिवस परहोने वाले आयोजन का निरीक्षणकरती सीडीओ।अमर उजाला। - फोटो : shiv tripathi
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को संगम पर आठ हजार से अधिक लोग एक साथ योगाभ्यास करेंगे। प्रमुख सचिव सहकारिता/नोडल अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने शनिवार को प्रयागराज में होने वाले विविध कार्यक्रमों से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने कहा कि योगाभ्यास कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका अनुपालन करते हुए योगाभ्यास कार्यक्रम को सकुशल ढंग से संपन्न कराएं। प्रमुख सचिव ने अधिक से अधिक लोगों को योग कार्यक्रम से जोड़ने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास करने वाले लोग अपनी क्षमता के अनुसार ही योग करें।
विज्ञापन

कहा कि संगम नोज पर जल पुलिस की भी व्यवस्था रहे। साथ ही कार्यक्रम स्थल के पास पार्किंग की समुचित व्यवस्था रहे ताकि जाम की स्थिति न होने पाए। वहां पर एंबुलेंस, ओआरएस घोल सहित मेडिकल स्टाफ की भी व्यवस्था रखने के लिए कहा। प्रमुख सचिव ने वहां पीने के पानी एवं मोबाइल टॉयलेट की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि 21 जून को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे जनपद में योग से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम का जनपद स्तर पर सुबह छह बजे से संगम नोज पर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed