फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than 25 in custody in bloody robbery, 100 phone numbers on surveillance

प्रयागराज : खूनी डकैती में 25 से अधिक हिरासत में, 100 फोन नंबर सर्विलांस पर

Fri, 11 Aug 2023 03:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Aug 2023 03:53 PM IST
सार

थरवई के हेतापट्टी बाजार में रविवार रात डकैती और चौकीदार की हत्या के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी है। जिले भर से घुमंतू गिरोह के 25 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
More than 25 in custody in bloody robbery, 100 phone numbers on surveillance
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थरवई के हेता पट्टी बाजार में डकैतों के खूनी खेल का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस ने 25 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। 100 से अधिक फोन नंबर सर्विलांस पर हैं। पुलिस को शक है कि यह खूनी करतूत सहारनपुर के पंखिया गिरोह की है। सहारनपुर, शाहजहांपुर और हाथरस पुलिस को भी जानकारी दी गई है कि बदमाश वहां छुपे हो सकते हैं। इन जिलों में स्थानीय पुलिस की तीन टीमें भी भेजी गई हैं।

विज्ञापन


थरवई के हेतापट्टी बाजार में रविवार रात डकैती और चौकीदार की हत्या के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी है। जिले भर से घुमंतू गिरोह के 25 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन लोगों की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगी थीं। अधिकांश को हाल में ही थरवई या आसपास के इलाकों में देखा गया था। घटना वाली रात की लोकेशन और थरवई के आसपास दिखने पर उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

जांच में लगे एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक पुलिस का शक पंखिया गिरोह पर है। अब तक की जानकारी के मुताबिक इस गिरोह के लोग घटना वाली रात ही सहारनपुर के लिए निकल गए थे। पंखिया गिरोह के अधिकांश सदस्य शाहजहांपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस को शक है कि गिरोह यहां से निकलकर सहारनपुर, शाहजहांपुर और हाथरस जिलों में अलग-अलग हो गया है। इन जिलों की पुलिस को अलर्ट किया गया है।

पुलिस ने तकरीबन 100 संदिग्ध नंबरों को चिह्नित किया है। इनको सर्विलांस पर लगाया गया है। उस रात इन नंबरों की लोकेशन थरवई और आसपास मिली है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरोह के लोग अपने साथ मोबाइल फोन भी रखे हुए थे। संदिग्ध नंबरों की लोकेशन कई बार थरवई क्षेत्र में मिली है। आशंका है कि रेकी के समय भी बदमाशों ने मोबाइल फोन का प्रयोग किया था।

जिले के दूरदराज के स्टेशनों के आसपास भी दबिश

घुमंतू गिरोह की तलाश में पुलिस ने जिले के दूरदराज के स्टेशनों के आसपास कई जगह दबिश दी। घुमंतू गिरोह के लोगों से पूछताछ की गई और उनसे घटना वाली रात की लोकेशन ली गई। हालांकि, अभी तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed