फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than 10,000 posts of LT grade teachers, lecturers are vacant

UPPSC : एलटी ग्रेड शिक्षक, प्रवक्ता के 10 हजार से अधिक पद खाली, GIC में प्रधानाचार्य के 44 फीसदी पद रिक्त

Thu, 13 Jul 2023 02:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Jul 2023 02:22 PM IST
सार

रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने कई बार आयोग में धरना-प्रदर्शन किया और ज्ञापन भी सौंपा। हर बार अभ्यर्थियों को बताया गया कि समकक्ष अर्हता स्पष्ट किए जाने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। शासन स्तर से स्थिति स्पष्ट होते ही एलटी ग्रेड शिक्षक और प्रवक्ता के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
More than 10,000 posts of LT grade teachers, lecturers are vacant
Teacher - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक और प्रवक्ता के 10 हजार से अधिक पद रिक्त हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को रिक्त पदाें का अधियाचन काफी पहले मिल चुका है, लेकिन शासन से हरी झंडी न मिलने के कारण भर्ती शुरू नहीं हो पा रही है। प्रदेश में एलटी ग्रेड शिक्षक एवं प्रवक्ता के 28763 पद स्वीकृत हैं। इनमें से एलटी ग्रेड शिक्षक के 19300 और प्रवक्ता के 9463 पद शामिल हैं। कुल स्वीकृत पदों में से 10322 पद रिक्त पड़े हुए हैं, जिनमें 6365 पद एलटी ग्रेड शिक्षक और 3957 पद प्रवक्ता के हैं। आयोग को एलटी ग्रेड शिक्षक और प्रवक्ता के रिक्त पदों का अधियाचन काफी पहले मिल चुका है।

विज्ञापन

रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने कई बार आयोग में धरना-प्रदर्शन किया और ज्ञापन भी सौंपा। हर बार अभ्यर्थियों को बताया गया कि समकक्ष अर्हता स्पष्ट किए जाने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। शासन स्तर से स्थिति स्पष्ट होते ही एलटी ग्रेड शिक्षक और प्रवक्ता के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का पिछला विज्ञापन मार्च 2018 में जारी किया गया था। पांच साल बीत गए हैं, लेकिन नई भर्ती शुरू नहीं की जा सकी। वहीं, प्रवक्ता के पदों पर भी भर्ती का लंबे समय से इंतजार है। सूत्रों का कहना है कि राजकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षकों के पदों पर भर्ती यूपीपीएससी ही कराएगा। ऐसे में सिर्फ शासन स्तर पर लेटलतीफी के कारण भर्ती फंसी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के 2373 पद स्वीकृत है और इनमें से 1038 पद खाली पड़े हैं। इन पदों पर पीसीएस परीक्षा के माध्यम से भर्ती की जाती है। पीसीसी परीक्षा का आयोजन हर साल किया जाता है, लेकिन बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं। सूत्रों का कहना है कि विभाग की ओर से रिक्त पदों का अधियाचन न भेजे जाने के कारण लगभग 44 फीसदी पर खाली पड़े हैं। प्रतियोगी छात्र मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान का कहना है कि यूपी में पद रिक्त होने के बावजूद भर्ती शुरू नहीं की जा रही। ऐसे में यूपी के अभ्यर्थियों को शिक्षक भर्ती के लिए बिहार एवं अन्य राज्यों का रुख करना पड़ रह है। मोर्चा के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह इस मामले में सीधे हस्तक्षेप करें और भर्तियां शुरू कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed