फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Morari Bapu met many saints including Shankaracharya after Sangam darshan

Magh Mela : संत मोरारी बापू ने संगम दर्शन के बाद शंकराचार्य समेत कई संतों से की मुलाकात

Mon, 30 Jan 2023 12:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Jan 2023 12:27 AM IST
सार

माघ मेले की व्यवस्था कुंभ जैसी: मोरारी बापूप्रयागराज। माघ मेला अब कुंभ की तरह दिखने लगा है। माघ मेला में संतों-भक्तों को इस तरह भव्य और दिव्य सुविधाएं पहले नहीं मिला करती थीं। प्रयागराज बहता तीर्थ है।

विज्ञापन
Morari Bapu met many saints including Shankaracharya after Sangam darshan
Prayagraj : माघ मेला क्षेत्र स्थित खाक चौक में सतुआ बाबा के शिविर में पहुंचे कथावाचक मोरारी बापू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेले की व्यवस्था कुंभ जैसी: मोरारी बापूप्रयागराज। माघ मेला अब कुंभ की तरह दिखने लगा है। माघ मेला में संतों-भक्तों को इस तरह भव्य और दिव्य सुविधाएं पहले नहीं मिला करती थीं। प्रयागराज बहता तीर्थ है। इसमें गोता लगाने का अवसर मिलना पुण्य का प्रतिफल है। यह बातें रविवार की शाम माघ मेला पहुंचेविख्यात रामकथा मर्मज्ञ संत मोरारी बापू ने कहीं। रविवार की शाम माघ मेला पहुंचे संत मोरारी बापू का खाक चौक स्थित सतुआ बाबा सेवा शिविर में संतों-भक्तों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन

Morari Bapu met many saints including Shankaracharya after Sangam darshan
Prayagraj : माघ मेला क्षेत्र स्थित खाक चौक में सतुआ बाबा के शिविर में पहुंचे कथावाचक मोरारी बापू। - फोटो : अमर उजाला।

चार्टर्ड प्लेन से शाम3:40 पर बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचे । वहां कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने उनका स्वागत किया। बापू के साथ मिराज ग्रुप के निदेशक मदन पालीवाल भी थे। वहां से बापू सीधे लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने करीब 10 मिनट बिताए। वहां से बापू सीधे संगम पहुंचे। वहां त्रिवेणी दर्शन और आचमन के बाद उन्होंने पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद के अलावा गोपाल दास से मुलाकात की। सतुआ बाबा सेवा शिविर में वह झूले पर बैठकर संतों-भक्तों से कुशल क्षेम पूछते रहे। मोरारी बापू ने छतनाग स्थित रामायणी कुटी में विश्राम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Morari Bapu met many saints including Shankaracharya after Sangam darshan
Prayagraj : माघ मेला क्षेत्र स्थित खाक चौक में सतुआ बाबा के शिविर में पहुंचे कथावाचक मोरारी बापू। - फोटो : अमर उजाला।

सीएम योगी ने फोन पर की मोरारी बापू से बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की रात माघ मेला आए संत मोरारी बापू से फोन पर बात की। उन्होंने बापू का मेले में पधारने के लिए आभार जताया। बापू ने सीएम योगी को बधाई दी और कहा कि ऐसी सुंदर व्यवस्था पाकर देश-दुनिया के भक्त निहाल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed