फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   monkey wandering around the temple carrying the childs corpse for three days

तीन दिन से बच्चे की लाश लेकर मंदिर के इर्द-गिर्द घूम रहा बंदर

Sat, 02 May 2020 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
monkey wandering around the temple carrying the childs corpse for three days
संतान चाहे इंसान की हो या फिर पशु पक्षियों की, मां-बाप को पीड़ा बराबर होती है। इसकी बानगी इन दिनों क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक एवं प्राचीन स्थल मनकामेश्वर धाम में देखने को मिल रही है। जहां एक बंदर जोड़ा अपने मासूम बच्चे की लाश लेकर तीन दिन से इधर-उधर भटक रहा है। वह गुमशुम से बैठे रोते रहते हैं। यह कोई कल्पना नहीं बल्कि वहां पूजा करने वाले पुजारी एवं दर्शन करने जाने वाले लोगों की आंखों देखी सच्ची घटना है, जो संतान के प्रति माता-पिता के अगाध प्रेम का प्रत्यक्ष उदाहरण है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मनकामेश्वर मंदिर भगवान भोलेनाथ का विशाल शिवलिंग और प्राकृतिक छटा यहां की प्रमुख पहचान है। धार्मिक और प्राकृतिक सौंदर्यता के प्रतीक इस स्थल पर जंगली पशु पक्षियों का भी जमघट होता है। सबसे अधिक यहां बंदरों की भीड़ होती है। इन बंदरों का जीवन यहां मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं से मिलने वाले खाने पीने की सामग्री पर ही निर्भर रहता है। लाकडाउन की वजह से यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही शून्य हो गई है। नतीजा इन बंदरों को खाने पीने की सामग्री के नाम पर कुछ भी नहीं मिल रहा है। कभी कभार कुछ लोग उधर जाते हैं तो चना, लाइन आदि बंदरों को खिला देते हैं। सैकड़ों की संख्या में रहने वाले बंदरों की भीड़ में एक बंदर जोड़ा ऐसा है जो पिछले तीन दिनों से बिचलित अवस्था में इधर-उधर घूम रहा है। इस जोड़े में बंदरिया की गोद में एक बंदर का मृत बच्चा है, जिसे लेकर वह बीते तीन दिनों से घूम रही है। मनकामेश्वर मंदिर में रहने वाले महात्मा कल्लू बाबा, दीपक पांडेय, आशीष कुमार आदि ने बताया कि इस बंदर जोड़े का बच्चा तीन दिन पहले मर गया था। तभी से बंदरिया बच्चे की लाश को गोद में लिए इधर-उधर टहल रही है। उसके साथ उसका बंदर भी है। यहां आने वाले लोग इनके बारे में जानकर द्रवित हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed