{"_id":"5ca11b11bdec2275a46a0b2c","slug":"money-was-withdrawn-from-bank-accounts-police-batches-two-vicious-rascals","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार से लिंक बैंक खातों से निकाल लेते थे रुपये, पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार से लिंक बैंक खातों से निकाल लेते थे रुपये, पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बदमाश
Mon, 01 Apr 2019 01:24 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड से अपने बैंक खाते लिंक कराने वाले उपभोक्ताओं को अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो आधार कार्ड से लिंक बैंक खातों तक पहुंचकर रुपये उड़ा देता था। पुलिस ने गिरोह के पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, फिंगर डिवाइस, सेलिंग बुक एवं एक रजिस्टर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक दर्जनों लोगों को अब तक इन शातिरों ने अपना निशाना बनाया है।
विज्ञापन
एसएसपी अतुल शर्मा ने बताया कि अजय कुमार चौधरी एवं जय सिंह मौर्या निवासी कौंधियारा पहले गांव में ही खुले ग्राहक सेवा केंद्र में काम करते थे। इस नाते दोनों को फिंगर प्रिंट एवं दूसरे तकनीकी पहलूओं के बारे में अच्छी जानकारी हो गई थी। कुछ समय बाद दोनों ने ग्राहक सेवा केंद्र में नौकरी छोड़ दी और खुद को एक कंपनी का कर्मचारी बताते हुए बिजली के बिल के बहाने लोगों के घरों तक जाने लगे। वहां पहुंचकर दोनों लोगों से बिजली बिल के नाम पर आधार नंबर पूछते ओर अपने मोबाइल में डालकर बायोमैट्रिक कनेक्शन के जरिए उनका अंगूठा लगवा लेते।
विज्ञापन
ग्राहक सेवा केंद्र में काम करने के नाते इनको बैंक के बारे में भी अच्छी जानकारी थी। इसका फायदा उठाते हुए आधार लिंक के जरिए यह ग्राहकों के खाते तक सेंध लगा लेते और खाते से रुपये ट्रांसफर कर लेते। इलाके में घूम-घूमकर इन दोनों ने कई लोगों को अपना निशाना बनाया। कौंधियारा पुलिस तब जब शिकायत पहुंची तब उसने जांच-पड़ताल शुरू की। रविवार को पुलिस ने इन दोनों को जारी करछना मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी के मुताबिक पूछताछ के दौरान इन लोगों ने कई लाख रुपये की हेरफेर करने की बात मानी है।
विज्ञापन