फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Money Laundering Mukhtar Vikas Construction can attach ED

मनी लॉन्ड्रिंग : माफिया मुख्तार की कंपनी विकास कंट्रक्शन को कुर्क कर सकती है ईडी, पूछताछ में मिले अहम सबूत

Mon, 14 Nov 2022 03:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Nov 2022 03:17 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय प्रयागराज की टीम कई दिनों से माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी से पूछताछ कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से रिमांड ले लिया गया है। कस्टडी रिमांड की अवधि 13 नवंबर को पूरा होने के बाद ईडी की अर्जी पर न्यायालय ने अब्बास की कस्टडी रिमांड को 18 नवंबर तक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Money Laundering Mukhtar Vikas Construction can attach ED
Prayagraj News : अब्बास अंसारी । - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी की कंपनी विकास कंट्रक्शन को प्रवर्तन निदेशालय कुर्क कर सकता है। इस कंपनी से करोड़ों रुपये का लेनदेन मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी और उसकी पत्नी के खातों में हुआ है। साथ ही मुख्तार के साले सरजील के खातों से भी लेनदेन का पता चला है। ईडी के पास कंपनी को कुर्क करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य मिल चुके हैं। किसी भी समय ईडी विकास कंट्रक्शन को अटैच कर सकती है।

विज्ञापन



प्रवर्तन निदेशालय प्रयागराज की टीम कई दिनों से माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी से पूछताछ कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से रिमांड ले लिया गया है। कस्टडी रिमांड की अवधि 13 नवंबर को पूरा होने के बाद ईडी की अर्जी पर न्यायालय ने अब्बास की कस्टडी रिमांड को 18 नवंबर तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा मुख्तार के साले सरजील को भी गिरफ्तार कर ईडी ने उसकी कस्टडी रिमांड ले ली है। अब्बास और उसके मामा सरजील से कई दिनो ंकी पूछताछ के बाद ईडी को महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं।

विज्ञापन

काले धन को सफेद करने का माध्यम है विकास कंस्ट्रक्शन
सूत्रों के अनुसार ईडी को पता चला है कि विकास कंट्रक्शन मुख्तार अंसारी की मुखौटा कंपनी है। इसके नाम पर मुख्तार के परिजन और उसके करीबी आपराधिक गतिविधियों से अर्जित होने वाले धन को सफेद करने के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। कई दिनों से पूछताछ के बाद भी अबबास और सरजील ईडी के कई सवालों का जवाब नहीं दे सके हैं। जिससे यह शक जाहिर हो गया है कि विकास कंस्ट्रक्शन मात्र काले धन को सफेद करने का एक माध्यम है। 

कंपनी से जुड़े कई और लोगों को भेजा समन
प्रवर्तन निदेशालय ने विकास कंस्ट्रक्शन और मुख्तार से जुड़े कई और करीबियों को पूछताछ के लिए समन भेजा है। इसमें से कई के विदेश भाग जाने की भी आशंका जताई जा रही है। ईडी ने गुपचुप तरीके से मुख्तार के करीबियों की प्रॉपर्टी और बैंक खातों को सत्यापन कराया है, जिसमें यह बात सामने आई है कि मुख्तार के करीबियों की प्रापट्री और रकम मुख्तार की है ही। वह अधिकारियों को भटकाान के लिए करीबियों और रिश्तेदारों के नाम से प्रापट्री को खड़ा किया है। अब इन प्रॉपर्टी और रकम पर भी ईडी की नजर है। 

विज्ञापन

मुख्तार के ससुर की कंपनी पर भी नजर
माफिया मुख्तार अंसारी का ससुर जमशेद रजा भी ईडी के रडार पर है। ईडी ने उसकी कंपनी आगाज को भी निशाने पर ले लिया है उसकी छानबीन शुरू कर दी है। आगाज कंपनी के पार्टनरों को भी पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी चल रही है। इसमें से कुछ के बीमार होने और कुछ के विदेश दौरे पर होने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed