फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mohalla Pathshala will start in primary schools villages

प्राथमिक विद्यालय गांवों में शुरू करेंगे मोहल्ला पाठशाला

Sat, 10 Jul 2021 11:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Jul 2021 11:48 AM IST
सार

  • ग्राम प्रधानों की भी मदद लेने के लिए शिक्षकों को निर्देश दिए गए

विज्ञापन
Mohalla Pathshala will start in primary schools villages
प्राथमिक विद्यालय

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद अब गांव के बच्चों को भी शिक्षा से जोड़ने की पहल की गई है। गांव के छात्रों को पठन-पाठन से जोड़ने के लिए मोहल्ला पाठशाला शुरू की जा रही है। ग्रामीण स्तर पर मोहल्ला पाठशाला के लिए ग्राम प्रधानों की मदद ली जाएगी। गांव में मोहल्ला पाठशाला के लिए खुली जगह का चयन किया जाएगा, जिससे बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार बैठाकर पढ़ाया जा सके।
विज्ञापन


ग्राम प्रधानों से कहा गया है कि गांवों में मोहल्ला पाठशाला चलाने के लिए खुली जगह तलाश करें। इसके लिए पंचायत भवन, खेल का मैदान, सामुदायिक भवन जैसी जगह का चयन कर मोहल्ला पाठशाला के जरिये कक्षाएं शुरू की जाएंगी। मोहल्ला पाठशाला खुली जगह में आयोजित करने पर बच्चों को संक्रमण से बचाया जा सकेगा। ऐसे में कोविड के मानकों का पालन कराया जा सकेगा।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापकों को शिक्षकों और प्रेरणा साथियों के साथ मिलकर कक्षाओं का संचालन करने को कहा गया है। बच्चों के लिए शैक्षिक सामग्री वितरण का भी निर्देश दिया गया है। प्रधानाध्यापक से कहा गया है कि हर दिन शिक्षण के बाद अगले दिन के लिए स्कूल आकर कार्ययोजना तैयार करें। बीएसए संजय कुशवाहा का कहना है कि स्कूल खुलने तक बच्चों को मोहल्ला पाठशाला के जरिए शिक्षा से जोड़ने का काम किया जाएगा, जिससे उनकी पढ़ाई पिछड़ने न पाए और बच्चे पढ़ाई-लिखाई न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed