{"_id":"58a4ba804f1c1bcd57d8424f","slug":"modi-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंतीस बीघे परिसर में होगी मोदी की सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंतीस बीघे परिसर में होगी मोदी की सभा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 16 Feb 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 23 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंदावा में होने वाली सभा की तैयारियों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। पीएम की रैली सरायइनायत-अंदावा स्थित संत निरंकारी मंडल आश्रम के निकट तकरीबन 37 बीघे के विशालकाय प्रांगण में होगी। इसमें लोगों के बैठने के लिए तकरीबन 25 हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी। पीएम की सभा के लिए भव्य मंच भी तैयार किया जाएगा। सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने दो लाख से ज्यादा लोगों के जुटने का दावा किया है। बुधवार को पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सभास्थल पर दिन भर तैयारियों में जुटे रहे।
इलाहाबाद की तकरीबन हर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 फरवरी को झूंसी के अंदावा-सरायइनायत में होने वाली सभा निर्णायक साबित होगी। सभा को सफल बनाने के लिए पार्टी नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिन-रात एक किए हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार सभास्थल पर पहुंच रहे हैं। तकरीबन 37 बीघे के विशाल प्रांगण में पीएम की रैली होगी। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि सभा में लोगों के बैठने के लिए तकरीबन 25 हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी।
इनमें खास तरह की कुर्सियां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के लिए हाेंगी। सभास्थल में तकरीबन दो लाख लोगों के लिए व्यवस्था की जा रही है। पीएम के मंच को भी भव्य रूप दिया जाएगा। 30 बाई 50 के विशालकाय मंच पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व प्रत्याशियों को जगह दिए जाने की बात कही जा रही है। मंच से कुछ दूर पर ही हैलीपैड बनाया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि पीएम की इस सभा के जरिए इलाहाबाद, प्रतापगढ़ और कौशांबी जिले के 19 विधानसभा क्षेत्रों की जनता तक पार्टी अपना संदेश पहुंचाएगी।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी के रैली स्थल का निरीक्षण बुधवार को कमिश्नर राजन शुक्ल तथा डीआईजी विजय यादव ने किया। इस दौरान दोनों अफसरों ने मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अफसरों ने वाहनों की पार्किंग के लिए चिन्ह्ति किए गए स्थलों को भी देखा। हर तरफ से आने वाले वाहनों को पटेल बाग में खड़ा कराया जाएगा।
पीएम नरेंद्र मोदी के सभास्थल पर सुरक्षा में कोई चूक न रह जाए। उसके लिए अभी से तैयारी चाक-चौबंद कर दी गई है। बुधवार को बम निरोधक दस्ते की टीम भी सभास्थल पर पहुंची तथा पूरे प्रांगण के चप्पे-चप्पे पर छानबीन की।
संत निरंकारी आश्रम के निकट स्थित विशालकाय प्रांगण में आसपास के किसानों ने गेहूं और सरसों की फसल बो रखी थी। पीएम की रैली के कारण फसलों की कटाई बुधवार से शुरू करा दी गई। किसानों ने बताया कि उनकी फसल तकरीबन तैयार हो गई है। इसलिए वे स्वेच्छा से उसकी कटाई कर रहे हैं।