फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Modi also got the BJP's full support from the 'watchman'

‘मै भी चौकीदार’  से मोदी ने भाजपाइयों में भरा दम

Mon, 01 Apr 2019 02:04 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Apr 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
Modi also got the BJP's full support from the 'watchman'
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मै भी चौकीदार’ अभियान से भाजपा कार्यकर्ताओं में दम भरा । प्रयागराज की दोनों संसदीय सीट इलाहाबाद और फूलपुर के कार्यकर्ताओं ने रविवार की शाम बड़ी स्क्रीन के माध्यम से पीएम मोदी का देश के तमाम शहरों से लोगों द्वारा किए गए सीधे संवाद को देखा। इस दौरान भाजपाइयों ने मोदी-मोदी के खूब नारे भी लगाए। कार्यक्रम देखने के बाद भाजपाइयों ने कहा कि वे ‘मै भी चौकीदार’ मुहिम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ेंगे।
विज्ञापन


पीएम ने रविवार को 500 से ज्यादा लोकसभा सीटों में पार्टी  नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को ‘मै भी चौकीदार’ अभियान के तहत एक साथ संबोधित किया। प्रयागराज में फूलपुर लोकसभा के तहत पार्टी कार्यकर्ता सिविल लाइंस स्थित होटल रॉयल में एवं इलाहाबाद संसदीय सीट से पार्टी कार्यकर्ता नैनी के पास करमा बाजार में एकत्रित हुए। दोनों ही स्थानों पर सैकड़ों की संख्या में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भगवा रंग की टोपी जिसमें लिखा था कि ‘मै भी चौकीदार’ पहन रखी थी। रॉयल होटल के प्रांगण में पार्टी नेता मनोज कुशवाहा ने बड़ी एलईडी स्क्रीन लगवाकर पीएम का कार्यक्रम लाइव करवाया।
विज्ञापन


यहां मुख्य अतिथि केे रूप में फाफामऊ विधायक विक्रमाजीत मौर्य ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। बीते पांच साल पीएम ने जो कार्य किए वे मिसाल बन गए हैं। उधर करमा बाजार में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने पीएम का यह कार्यक्रम सैकड़ों भाजपाइयों के साथ  देखा। रॉयल होटल में फूलपुर विधायक प्रवीण पटेल की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने ‘मै भी चौकीदार’  के नारे भी लगाए। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, राघवेंद्र मिश्र, मुरारीलाल अग्रवाल, शशि वार्ष्णेय, विक्रमजीत भदौरिया, हमीदा बानो, मनोज कुमार कुशवाहा, अरुण अग्रवाल, देवेंद्र नाथ मिश्र, मृत्युंजय तिवारी, पवन श्रीवास्तव, विशाल अग्रवाल, रवि केसरवानी, अखिलेश सिंह, विनय मिश्र, कुशाग्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed