फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MNNIT: Youth Parliament appreciated the decision to increase the age of marriage of daughters

एमएनएनआईटी : बेटियों की शादी की उम्र बढ़ाने के निर्णय को युवा संसद ने सराहा

Mon, 27 Dec 2021 11:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Dec 2021 11:18 PM IST
सार

एनएनएनआईटी में एनवाईके की ओर से युवा संसद, राष्ट्रीय मुद्दों पर वाद-विवाद में स्मिता को प्रथम, तनु द्वितीय और निर्मल कांत को तृतीय पुरस्कार।

विज्ञापन
MNNIT: Youth Parliament appreciated the decision to increase the age of marriage of daughters
Prayagraj News : एमएनएनआईटी में आयोजित युवा संसद में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

युवा संसद में सोमवार को बेटियों की शादी की उम्र बढ़ाने के फैसले से लेकर जनसंख्या नियंत्रण समेत कई राष्ट्रीय मुद्दों पर होनहारों ने बेवाकी से राय प्रस्तुत की। इस दौरान बेटियों की शादी उम्र बढ़ाकर 21 वर्ष करने के फैसले को युवा संसद ने सराहा। इस जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन एमएनएनआईटी स्थित नेहरू युवा केंद्र की ओर से किया गया था।

विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी शिपु गिरि ने दीप प्रज्वलन के साथ युवा संसद का शुभारंभ किया। इस दौरान सीडीओ ने संसद में पारित होने वाले कानूनों की प्रक्रिया को समझाने के साथ ही सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक भी किया और युवाओं का उत्साह भी बढ़ाया। जिला युवा अधिकारी जागृति पांडेय युवा संसद की प्रस्तावना रखी। इसके साथ ही युवा संसद में राष्ट्रीय मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष में वाद-विवाद शुरू हुआ। इस दौरान बेटियों की शादी की आयु सीमा 18 वर्ष से 21 वर्ष किए जाने पर तर्क रखे गए। इस फैसले को महिला सशक्तिकरण के लिए सराहा गया।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर सारगर्भित विचार रखने के लिए बहरिया की स्मिता कुशवाहा को प्रथम, जसरा की तनु केशरी को द्वितीय और चाका के निर्मल कांत पांडेय को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। इनके अलावा प्रंशात त्रिपाठी और प्रगति मिश्रा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर राकेश कुमार, कमलेश दुबे, संजय कुमार, प्रो. अशोक पांडेय, डॉ. रमा सिंह, डॉ. राजेंद्र तिवारी मौजूद रहे। संचालन चंद्रमणि मिश्रा ने किया। इस दौरान नमामि गंगे परियोजना अधिकारी आएशा सिंह ने केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही परियोजनाओं की जानकारी वीडियोग्राफी के माध्यम से दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed