{"_id":"5e7fa1468ebc3e76b3252f56","slug":"mnnit-started-online-class-to-make-students-course-not-backward","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों का कोर्स न पिछड़े इसके लिए एमएनएनआईटी ने ऑनलाइन क्लास शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों का कोर्स न पिछड़े इसके लिए एमएनएनआईटी ने ऑनलाइन क्लास शुरू की
Sun, 29 Mar 2020 12:41 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 29 Mar 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
google shopping, Online shopping, Google, Online, Shopping, Flipkart, snapdeal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएनएनआईटी के निदेशक ने लॉकडाउन के चलते बंद पड़े संस्थान के छात्रों को पढ़ाने के लिए बड़ी पहल की है। उन्होंने लॉकडाउन में घर बैठे छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाना शुरू कर दिया है। शनिवार को शुरू हुई ऑनलाइन क्लास के पहले दिन निदेशक राजीव त्रिपाठी की क्लास में 125 से अधिक छात्र-छात्राओं ने घर बैठे भागीदारी की। निदेशक की इस पहल के बाद संस्थान के दूसरे शिक्षक भी आगे आए हैं।
निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी का कहना है कि लॉकडाउन के चलते छात्रों का जो नुकसान हो रहा है, उसे वह और उनके शिक्षक मिलकर पूरा करने की कोशिश करेंगे। संस्थान के दूसरे शिक्षकों से भी इस मुहिम को घर बैठकर आगे बढ़ाने की बात कही है। प्रो. त्रिपाठी का कहना है कि ऑनलाइन और डिजिटल के दौर में छात्रों का कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
ऑनलाइन क्लासेज के साथ छात्रों को असाइनमेंट का आवंटन करके उसे ऑनलाइन साल्व करवाकर चेक भी किया जाएगा। कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ने के कारण संस्थान ने पहल की है। इससे छात्रों की पढ़ाई की भरपाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
निदेशक का कहना है कि छात्रों के उत्साह को देखते हुए इस अभियान को आगे जारी रखा जाएगा। निदेशक ने बताया कि उन्होंने अपने संस्थान विभिन्न विभागों के शिक्षकों से छात्रों को ऑनलाइन जोड़कर उनकी समस्या का हल करने को कहा है। इस अभियान में यूजी, पीजी और शोध छात्रों को भी जोड़ा जाएगा।