{"_id":"62b00be54d073c2fdf115275","slug":"mnnit-prayagraj-student-injured-due-to-lift-damage-colleagues-jammed-fierce-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"mnnit prayagraj : लिफ्ट क्षतिग्रस्त होने से छात्र जख्मी, साथियों ने लगाया जाम, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
mnnit prayagraj : लिफ्ट क्षतिग्रस्त होने से छात्र जख्मी, साथियों ने लगाया जाम, जमकर हंगामा
Mon, 20 Jun 2022 12:23 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:23 PM IST
सार
विवेकानंद हॉस्टल में रहने वाला एक छात्र लिफ्ट से ऊपर जा रहा था। इसी दौरान अचानक लिफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गई और छात्र नीचे आ गिरा। इससे उसके दोनों पैर टूट गए। हादसे के बाद शोरगुल मचा तो हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्र पहुंचे।
विज्ञापन
Prayagraj News : एमएनएनआईटी के सामने सड़क जाम करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लिफ्ट क्षतिग्रस्त होने से साथी छात्र के घायल होने पर आक्रोशित छात्रों ने रविवार देर रात एमएनएनआईटी में जमकर हंगामा किया। छात्रों ने अव्यवस्था का आरोप लगाया और इसी को लेकर उनकी प्रबंधन के एक अफसर से नोकझोंक हो गई। इसके बाद छात्र कैंपस से निकलकर प्रयागराज लखनऊ राजमार्ग पर धरने पर बैठ गए। घायल छात्र को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि विवेकानंद हॉस्टल में रहने वाला एक छात्र लिफ्ट से ऊपर जा रहा था। इसी दौरान अचानक लिफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गई और छात्र नीचे आ गिरा। इससे उसके दोनों पैर टूट गए। हादसे के बाद शोरगुल मचा तो हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्र पहुंचे। सूचना पर प्रबंधन के अफसर भी आ गए। इसके बाद घायल छात्र को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
उधर हादसे को लेकर आक्रोशित छात्रों ने प्रबंधन से शिकायत की, साथ ही आरोप लगाया कि कैंपस में व्याप्त अव्यवस्था के चलते यह हादसा हुआ। इस आरोप को लेकर उनकी एक अफसर से नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर छात्र संस्थान के परिसर से बाहर आ गए और मुख्य द्वार के पास प्रयागराज लखनऊ हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर शिवकुटी थाने की फोर्स और सीओ अजीत सिंह चौहान पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस अफसरों की छात्रों से बातचीत जारी थी।
विज्ञापन