फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MNNIT news

आविष्कार में नोसोमेनिया, ऑटोमैक्स में दिखाई मेधा

Sat, 21 Sep 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
MNNIT news
MNNIT news
एमएनएनआईटी में आविष्कार के तीसरे दिन छात्रों का उत्साह रहा चरम पर
विज्ञापन

प्रयागराज। एमएनएनआईटी में चल रहे तकनीकी उत्सव आविष्कार के तीसरे दिन छात्रों ने क्विज नोसोमेनिया एवं ऑटोमैक्स में एक से बढ़कर एक प्रयोगों से सभी को रोमांचित किया। शुक्रवार को क्विज नोसोमेनिया में छात्रों ने गजब का उत्साह दिखाया। देश भर से आईं टीमों ने बिज-टेक क्विज, मेला क्विज तथा स्पोर्ट्स क्विज में अपनी प्रतिभा से चार चांद लगा दिए।
आविष्कार में भाग ले रहे छात्रों में नोसोमेनिया क्विज के दौरान एक से बढ़कर एक सवालों के जवाब दिए। नोसोमेनिया में क्विज मास्टर सोमनाथ चंडा ने प्रतिभागियों को अपने कठिन सवालों से खूब छकाया। आयोजन की दूसरी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता ऑटोमैक्स में छात्र-छात्राओं का उत्साह चरम पर रहा। हैरतअंगेज कारनामों की प्रस्तुति के साथ यह कार्यक्रम सबसे अधिक चर्चित और दर्शकों का समर्थन पाने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

काग्निजेंस में छात्रों को सिखाई प्लेसमेंट की बारीकी
सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से निर्माण के तहत काग्निजेंस कार्यक्रम में छात्रों को प्लेसमेंट के लिए संवाद की जानकारी देने के साथ प्रतिभाओं को किस प्रकार से निखारा जाए, इसमें बारे में जानकारी दी गई। प्लेसमेंट के लिए आयोजित संवाद में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रल डोगमा में छात्रों की रचनात्मकता दिखाई पड़ी
जेनेसिस अंतर्गत सेंट्रल डोगमा ने छात्रों की रचनात्मकता को बढ़ाने का काम किया। इसमें छात्रों की सामान्य ज्ञान की परख हुई। मोनोपोली के तहत चाणक्य नीति ने छात्रों की विश्व व्यापार संबंधी समझ को परखा। अर्थशास्त्र से जुड़े इस कार्यक्रम में हर विभाग से छात्रों ने प्रतिभाग किया। सांस्कृतिक संध्या के दौरान छात्रों की ओर से आयोजित हास्य एवं मनोरंजन के कार्यक्रम से पूरे आयोजन में प्रतिभागियों ने खूब मौज-मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed