फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Make railway platform in government service: CRB

सरकारी सेवा में रेलवे को बनाएं प्लेटफार्मः सीआरबी

Sun, 03 Nov 2019 02:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Make railway platform in government service: CRB
Make railway platform in government service: CRB - फोटो : CITY DESK
एमएनएनआईटी के दीक्षांत समारोह की दूसरी स्टोरी))
विज्ञापन

सरकारी सेवा में रेलवे को बनाएं प्लेटफार्म : सीआरबी
प्रयागराज। एमएनएनआईटी के दीक्षांत समारोह में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि रेलवे के बड़ी संख्या में अधिकारी मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से जुड़े हैं। उन्होंने कुछ अधिकारियों का नाम लेकर बताया कि यह सभी यहां से शिक्षा प्राप्त कर रेलवे को सेवाएं दे रहे हैं। समारोह में रेलवे से जुड़े बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों से कहा कि पुराने से प्रेरणा लेकर वर्तमान में भी छात्र-छात्राएं सरकारी सेवा के लिए रेलवे को प्लेटफार्म बनाएं।
उड्डयन, सड़क निर्माण में तेजी से काम हुआ
0 सीआरबी ने कहा कि देश लगातार तेजी के साथ विकास कर रहा है। उड्डयन, सड़क निर्माण सहित अन्य क्षेत्रों में पिछले पांच वर्षों में बड़ी तेजी से काम हुए हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे भी यात्रियों को ढोने के साथ माल ढुलाई के क्षेत्र में तेजी से आगे आ रहा है, इसके लिए फ्रेट कोरिडोर का विकास किया जा रहा है। जल्दी रेलवे अपनी सुविधाएं तेजी से आगे बढ़ाएगा।
विज्ञापन

16 वर्ष में बीटेक में प्रवेश, 60 वर्ष में दीक्षांत के मुख्य अतिथि
दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल सीआरबी विनोद कुमार यादव ने कहा कि बीते समय में यह संस्थान मोतीलाल नेहरू रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज के नाम से जाना जाता था, उस दौर में 1976 में उन्होंने इस कॉलेज में 16 वर्ष की अवस्था में बीटेक में प्रवेश लिया था। आज इस संस्थान की दी हुई शिक्षा का असर है कि वह 60 वर्ष की अवस्था में रेलवे जैसी संस्था के प्रमुख के तौर पर दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हैं। नए छात्रों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए और लक्ष्य तय करके आगे बढ़ते रहना चाहिए। सीआरबी ने बताया कि 1980 में संस्थान से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक वर्ष यहां शिक्षण कार्य भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीटेक के तुषार बालियान को मिला इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल
0 एमएनएनआईटी के 16 वे दीक्षांत में दीक्षांत समारोह में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन मेधावियों का किया सम्मान
प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के दीक्षांत समारोह में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन के तुषार बालियान को इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल प्रदान किया। तुषार ने बीटेक के सभी ब्रांच में टॉप किया है। गरिमा गोयल बीटेक तृतीय वर्ष, अक्षत जैन एवं प्रांजल त्रिपाठी बीटेक द्वितीय वर्ष, आर्यन मित्तल बीटेक प्रथम वर्ष की परीक्षा में टॉप करने पर बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन प्रो. डीपी सिंह ने गोल्ड मेडल प्रदान किया।

दीक्षांत समारोह में 860 बीटेक, 304 एमटेक, 85 एमसीए, 36 एमबीए, 12 एमएससी एवं 51 पीएचडी छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों में उपाधि प्रदान की गई। 45 छात्रों को गोल्ड मेडल एवं 31 को प्रायोजित गोल्ड मेडल, 93 विदेशी छात्रों को उपाधि के साथ कुल 213 महिला छात्रों को उपाधि प्रदान की गई। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष प्रो. डीपी सिंह ने की। छात्रों को उपाधि निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने प्रदान की, डीन एकेडमिक प्रो.आरके सिंह और रजिस्ट्रार सर्वेश तिवारी मौजूद रहे।
बीटेक में गोल्ड मेडल पाने वाले मेधावी
0 कोमल सेठिया-बीटेक बायो टेकभनालॉजी
0 अनमोल सोहाने-बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग
0 मो. आरिश अंसारी- बीटेक सिविल इंजीनियरिंग
0 स्तुति जैन- बीटेक- कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
0 अर्पित गुप्ता- बीटेक इनफारमेशन टेकभनालॉजी
0 साहिलदीप सिंह रैना-बीटेक इनफारमेशन टेकभनालॉजी
0 अभिषेक कुमार शर्मा- बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
0 तुषार बालियान-बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन
0 प्रियांशु गुप्ता- बीटेक-मैकेनिकल इंजीनियरिंग
0 आल्वा मनीषा- बीटेक प्रोडक्शन एण्ड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग
पीजी में गोल्ड मेडल पाने वाले मेधावी
0 हेनरी इसाक एमटेक बायोमेडिकल इंजी.
0 सुरेंदर यादव एमटेक बायोमेडिकल इंजी.
0 टंडेल धनंजय कुमार देवचंद भाई एमटेक मैकेनिक्स एण्ड डिजाइन
0 सिद्घार्थ वर्मा-एमटेक फ्लूइड्य इंजी.
0 अवनीश पचौरी-एमटेक मैटेरियल साइंस इंजी.
0 स्वर्णिमा गुप्ता- एमटेक बायोटेक इंजी
0 दीक्षा पांडेय एमटेक केमिकल इंजी
0 प्रतिभा विश्वकर्मा एमटेक सिविल इंजी
0 आशीष कुमार सिंह एमटेक सिविल इंजी
0 निधि गुप्ता एमटेक सिविल इंजी
0 प्रवीण कुमार एमटेक सिविल इंजी
0 हिंमांशु रोहिल्ला एमटेक कंप्यूटर साइंस इंजी
0 मोरे शार्दुल रमाकांत एमटेक इनफारमेशन सिक्योरिटी
0 अरीबा तारिक एमटेक साफ्टवेयर इंजी
0 हिमांशु कुमार अवस्थी एमटेक इलेक्ट्रिकल इंजी
0 सनपाला वेंकटरमना एमटेक इलेक्ट्रिकल इंजी
0 प्रिया सिंह एमटेक इलेक्ट्रिकल इंजी
0 कामिनी सिंह एमटेक इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजी
0 इकरा मसरूर एमटेक इलेक्ट्रानिक्स इंजी
0 पाटिल आशीष विलास एमटेक इलेक्ट्रानिक्स इंजी
0 अश्वनी कुमार एमटेक जीआईएस एण्ड रिमोट सेंसिंग
0 शिवम एमटेक मैकेनिकल इंजी
0 सुमित श्रीवास्तव एमटेक मैकेनिकल इंजी
0 अंबिका एमटेक मैकेनिकल इंजी
0 पुष्कल अवस्थी एमटेक मैकेनिकल इंजी
0 अंशुल भारतीय एमटेक मैकेनिकल इंजी
0 संजीव कुमार एमबीए
0 वर्षा मंडल एमसीए
0 मोहम्मद फरहान एमसीए
0 रमाकांत कुमार एमएससी
बीटेक 2019 प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के गोल्ड मेडलिस्ट
0 गरिमा गोयल बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन तृतीय वर्ष
0 अक्षत जैन- बीटेक सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष
0 प्रांजल त्रिपाठी- बीटेक सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष
0 आर्यन मित्तल- बीटेक कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed