{"_id":"5f99a0178ebc3e9be83ae53a","slug":"mnnit-convocation-2020-garima-will-get-five-gold-medal-city-desk-news-ald290130362","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएनएनआईटी दीक्षांत समारोह में गरिमा को मिलेंगे पांच गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएनएनआईटी दीक्षांत समारोह में गरिमा को मिलेंगे पांच गोल्ड मेडल
विज्ञापन
mnnit convocation 2020: garima will get five gold medal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) का दीक्षांत समारोह दिसंबर माह में हो सकता है। दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं शिक्षामंत्री में से कोई एक मुख्य अतिथि हो सकता है। इसमें सबसे अधिक उम्मीद प्रधानमंत्री को लेकर है, क्योंकि इससे पहले वर्तमान राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के दीक्षांत समारोह में शामिल हो चुके हैं। समारोह में बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन की गरिमा गोयल को पांच गोल्ड मेडल दिए जाएंगे।
बुधवार को सीनेट की बैठक में दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संस्थान के रजिस्ट्रार सर्वेश तिवारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए दीक्षांत समारोह ऑनलाइन कराए जाने पर सहमति बनी। सूत्रों का कहना है कि समारोह में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं शिक्षामंत्री को मुख्य अतिथि बनाए जाने को लेकर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि के चुनाव एवं उनसे समय तय करने के लिए संस्थान की ओर से एक कमेटी भी तय कर दी गई है। यह कमेटी मुख्य अतिथि से समय लेने के बाद समारोह की तिथि को अंतिम रूप देगी। उम्मीद है कि दीक्षांत समारोह दिसंबर माह में हो सकता है। समारोह ऑनलाइन होने के चलते अतिथियों को समय देने में परेशानी नहीं होनी चाहिए।
दीक्षांत में 13 मेधावियों को इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल
एमएनएनआईटी के दीक्षांत समारोह में 13 मेधावियों का इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल दिया जाएगा। गोल्ड मेडल पाने वालों में
बॉयोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग से प्रेरणा राजपूत, केमिकल इंजीनियरिंग से निकिता यादव, सिविल इंजीनियरिंग से प्रतीक गोस्वामी, कंप्यूटर साइंस से मुस्कान श्रीवास्तव, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से रिया जैन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से उमांशु राज, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग से गरिमा गोयल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग से विशेष जैन, प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रीयल इंजीनियरिंग से निशीथ भारद्वाज, सिविल इंजीनियरिंग से अक्षत जैन, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग से आर्यन मित्तल, अनुभव राजपूत और दीपांशु ठाकुर शामिल हैं।
विज्ञापन
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर 25 छात्रों को मिलेगा दानदाता गोल्ड मेडल
दीक्षांत समारोह में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को दानदाता गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। बीटेक चतुर्थ वर्ष इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन की गरिमा गोयल को सभी ब्रांच में सर्वाधिक अंक हासिल करने पर विमल चंद्र अग्रवाल गोल्ड मेडल, प्रो. धर्मप्रकाश गुप्ता गोल्ड मेडल एवं स्वर्गीय (डॉ.) मलय राज मुखर्जी को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग चतुर्थ वर्ष के विशेष जैन को मोहित चतुर्वेदी मेमोरियल गोल्ड मेडल, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग चतुर्थ वर्ष के प्रकल्प प्रकाश को राम चरण सिंह गोल्ड मेडल, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग चतुर्थ वर्ष की दीक्षा दीक्षित को सुनील चौधरी गोल्ड मेडल, बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग चतुर्थ वर्ष के उमांशु राज को प्रोफेसर आरएन तिवारी गोल्ड मेडल, बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग की निखिता गुप्ता को स्व. (श्री) भगवती प्रसाद मेहरोत्रा मेमोरियल गोल्ड मेडल, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की दीक्षा दीक्षित को जसत्य प्रकाश सिंघल मेमोरियल गोल्ड मेडल, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के प्रतीक गोस्वामी को मिसेज प्रभावती शाही मेमोरियल गोल्ड मेडल, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के प्रतीक गोस्वामी को आइसीआइ-अल्ट्राटेक गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
बीटेक प्रथम वर्ष के अनुभव राजपूत को डॉक्टर रामजी सहाय एंड श्रीमती विजयप्रभा देवी मेमोरियल गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। बीटेक प्रथम वर्ष के ऋषभ कुमार मिश्र को लखमीरी देवी गोल्ड मेडल, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के अभिजीत शरण को विश्वमित्र दुग्गल गोल्ड मेडल, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष की स्वीटी जायसवाल को यशी मिश्रा गोल्ड मेडल, बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के प्रशस्ति भाई पटेल को सरोज अग्रवाल गोल्ड मेडल दिया जाएगा। बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के संकल्प शर्मा को किरण अग्रवाल गोल्ड मेडल, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के अक्षत जैन को बलबीर सिंह यादव गोल्ड मेडल मिलेगा।
एमटेक डिजाइन इंजीनियरिंग की प्रियंका कांसवाल, एमटेक कम्प्यूटर एडेड डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग के रजनीश जायसवाल और एमटेक प्रोडक्शन इंजीनियरिंग के प्रियदर्शी अंकित को रतन प्रकाश मेमोरियल गोल्ड मेडल दिया जाएगा।
एमटेक कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष की सोनिया वाधनानी को माधव विद्याधर गोरे गोल्ड मेडल, एमटेक सिविल इंजीनियरिंग की आरुषि कपूर को डॉ. यश पी गुप्ता गोल्ड मेडल, एमटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की नेहा सिंह को प्रो. विनीता अग्रवाल गोल्ड मेडल, एमटेक सिविल इंजीनियरिंग के अवनीश बुड़ाकोटी को प्रो. आरएन शाही को गोल्ड मेडल मिलेगा।