एमएनएनआईटी : चार छात्रों का हुआ कैंपस सेलेक्शन, 58 लाख के पैकेज पर मिली नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में चार छात्रों का करीब 58 लाख के पैकेज पर कैंपस सेलेक्शन हुआ है। यह सभी छात्र बीटेक के हैं। एमएनएनआईटी कैंपस में आयोजित कैंपस सेलेक्शन में मल्टीनेशनल कंपनियों ने इन छात्रों का चयन किया। इसमें जो छात्र बीटेक कंप्यूटर साइंस और दो छात्र बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स के हैं।
एमएनएनआईटी के डायरेक्टर प्रो. राजीव त्रिपाठी ने बताया कि 2020-2021 सत्र में 87 फीसद छात्रों का कैंपस सेलेक्शन हुआ था। इस सत्र में यह गति अभी धमी है। 2019-2020 शैक्षिक सत्र में 38 छात्रों को 30 लाख सालाना का पैकेज ऑफर किया गया था। सत्र 2018-2019 में 10 ऐसे छात्र थे जिन्हें 30 लाख से अधिक का पैकेज दिया गया था।
प्रो. त्रिपाठी के अनुसार संस्थान में ऑनलाइन कैंपस प्लेसमेंट की प्रक्रिया 6 अगस्त 2021 से शुरु की गई थी। प्लेसमेंट में अभी तक कुल 900 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। पंजीकरण कराने वाले लगभग 35% छात्रों को देश के नामी-गिरामी कंपनियों ने नौकरी का ऑफर दिया है।
कोरोना के कारण कंपनियां पहले छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन टेस्ट ले रहे हैं, इसके बाद इंटरव्यू ले रही हैं। फिर सिलेक्शन का प्रोसेस शुरू हो रहा। इससे पूर्व ऐसा नहीं था। कंपनियां संस्थान में सीधे आकर छात्रों का चयन करती थीं। एमएनएनआईटी में गूगल माइक्रोसॉफ्ट जैसी नामी गिरामी कंपनियों छात्रों को नौकरियां दी हैं पढ़ाई के दौरान ही यह कंपनियां छात्रों को नौकरियां ऑफर करती हैं।