फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MNNI Convocation today

एमएनएनआईटी का दीक्षांत समारोह आज, 1348 छात्रों को मिलेगी उपाधि

Sat, 02 Nov 2019 01:06 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 02 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
MNNI Convocation today
उत्साह... - फोटो : अमर उजाला

मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के दीक्षांत समारोह में शनिवार को 1348 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह में सभी ब्रांच के टॉपर बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के तुषार बालियान को इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन


समारोह में 860 बीटेक, 304 एमटेक, 85 एमसीए, 36 एमबीए, 12 एमएससी एवं 51 पीएचडी छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों में उपाधि प्रदान की जाएगी। 45 छात्रों को गोल्ड मेडल एवं 31 को प्रायोजित गोल्ड मेडल दिए जाएंगे।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि रेलवे बोर्ड के चेयरमैन (सीआरबी) एवं एमएनएनआईटी 1980 बैच के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र रहे विनोद कुमार यादव होंगे। निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने बताया कि समारोह में अपने पुराछात्र को मुख्य अतिथि बनाने का फैसला देश में अलग-अलग क्षेत्रों में प्रमुख पदों पर बैठे पुराछात्रों को सम्मानित करने की एक कड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया, उपाधि पाने वालों में 89 विदेशी छात्र हैं, उन्हें डासा के माध्यम से संस्थान में प्रवेश मिला है। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के माध्यम से प्रवेश लेने वाले चार विदेशी छात्रों को उपाधि प्रदान की जाएगी। उपाधि पाने वाले 1348 में 213 महिला छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी।

गोल्ड मेडल पाने वाले
पीजी- हेनरी इसाक, सुरेंद्र यादव, टंडेल धनंजय कुमार देवचंद्रभाई, सिद्घार्थ वर्मा, अवनीश पचौरी, स्वर्णिमा गुप्ता, दीक्षा पांडेय, प्रतिभा विश्वकर्मा, आशीष कुमार सिंह, निधि गुप्ता, प्रवीण कुमार, हिंमांशु रोहिल्ला, मोरे शार्दुल रमाकांत, अरीबा तारिक, हिमांशु कुमार अवस्थी, सनपाला वेंकटरमना, प्रिया सिंह, कामिनी सिंह, इकरा मसरूर, पाटिल आशीष विलास, अश्वनी कुमार, शिवम, सुमित श्रीवास्तव, अंबिका, पुष्कल अवस्थी, अंशुल भारतीय, संजीव कुमार, वर्षा मंडल, मोहम्मद फरहान एवं रमाकांत कुमार शामिल हैं।

यूजी- कोमल सेठिया, अनमोल सोहाने, मो. आरिश अंसारी, स्तुति जैन, अर्पित गुप्ता, साहिलदीप सिंह रैना, अभिषेक कुमार शर्मा, तुषार बालियान, प्रियांशु गुप्ता, आल्वा मनीषा का नाम शामिल है।
यूजी-2019 प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के गोल्ड मेडलिस्ट
गरिमा गोयल, अक्षत जैन, प्रांजल त्रिपाठी, आर्यन मित्तल का नाम शामिल है।

प्रायोजित गोल्ड मेडल
सुमित श्रीवास्तव, शिवम, पुष्कल अवस्थी, लोकेष सिंह, अक्षत जैन, अनुभव पाठक, विषेश जैन, प्रिया अग्रवाल, दीक्षा दीक्षित, प्रियांशु गुप्ता, मो. आरिश अंसारी, वैभव मिश्रा, तुषार बालियान, अभिषेक कुमार शर्मा,दीनदयाल यादव, हिमांशु रोहिल्ला, गर्वित गुप्ता, अनुभव सिंह,अंशुल किशोर, कुमुद कुमार, दीपक भारती, स्तुति जैन, तुषार बालियान, निधि गुप्ता, अनमोल सोहाने, वैभव मिश्रा, मो.आरिश अंसारी


परिसर रहा गुलजार, दिनभर दीक्षांत में शामिल होने पहुंचते रहे छात्र-छात्राएं
एमएनएनआईटी दीक्षांत समारोह से एक दिन पहले संस्थान परिसर में उपाधि लेने वाले छात्र-छात्राएं दिनभर आते रहे। पीठ पर बैग लादे संस्थान से पास आउट छात्र जैसे ही परिसर में प्रवेश कर रहे थे, उनके स्वागत के लिए नए छात्र-छात्राएं आगे बढ़कर आ रहे थे। इन छात्रों को वह अपने साथ छात्रावासों में ले गए। परिसर में पहुंचने के साथ छात्रों ने संस्थान के डीन एकेडमिक कार्यालय से अंगवस्त्रम लिया। अलग-अलग उपाधि वालों के लिए अलग-अलग कलर के अंगवस्त्रम दिए जा रहे थे।अंगवस्त्रम लेने के बाद दीक्षांत समारोह से एक दिन पहले संस्थान में फुल ड्रेस रिहर्सल भी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed