फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MLN Medical College: 517 took admission in MBBS on the third day of seat allotment

MLN Medical College : सीट एलॉट के तीसरे दिन 517 ने लिया एमबीबीएस में दाखिला

Fri, 11 Aug 2023 04:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Aug 2023 04:03 PM IST
सार

पहले राउंड की एमबीबीएस सीटों की काउंसलिंग 25 से 29 जुलाई के बीच हुई। इस दौरान 1700 अभ्यर्थी ऑनलाइन शामिल हुए। इसकी प्रवेश की प्रक्रिया पांच से नौ अगस्त के बीच पूरी कराई गई।

विज्ञापन
MLN Medical College: 517 took admission in MBBS on the third day of seat allotment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

मोती लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज में नीट के पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए प्रवेश समाप्त हो चुका है। इस दौरान एमबीबीएस की 200 सीटों में से 176 भर चुकी हैं। इसके अतिरिक्त शेष 24 सीटों पर स्थान पाना अभ्यर्थियों के लिए मुश्किल हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि दूसरे राउंड की काउंसलिंग 16 अगस्त से शुरू होगी। वहीं, पीजी में यूपी कोटे की सीटों का एडमिशन जल्द ही शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन

पहले राउंड की एमबीबीएस सीटों की काउंसलिंग 25 से 29 जुलाई के बीच हुई। इस दौरान 1700 अभ्यर्थी ऑनलाइन शामिल हुए। इसकी प्रवेश की प्रक्रिया पांच से नौ अगस्त के बीच पूरी कराई गई। इसमें एमएलएन मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की 200 में से 162 सीटों पर यूपी कोटे से प्रवेश हुआ। इसके अलावा 14 सीटों पर एडमिशन ऑल इंडिया कोटे से किया गया। अब यहां पर कुल 24 सीटें बची हैं। वहीं, दूसरे राउंड की काउंसलिंग 16 अगस्त से शुरू होगी।

विज्ञापन


नीट के पीजी की पहले राउंड के लिए सीटों में प्रवेश जारी है। एमएलएन मेडिकल कॉलेज के 21 विभागों में पीजी की कुल 167 सीटें हैं। इनमें से 79 सीटें सेंट्रल यानी ऑल इंडिया कोटे से आवंटित कर दी गई हैं। बाकी सीटों पर यूपी कोटे से 16 अगस्त से एडमिशन शुरू होगा। तब तक इसके रिजल्ट भी जारी कर दिए जाएंगे। बता दें कि एमएलएन मेडिकल कॉलेज के दो विभागों में डीएम की सीटें भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

तीन कॉलेज बनाए गए सेंटर

मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में तीन कॉलेजों की सीट आवंटित हो रही हैं। इनमें एमएलएन के अलावा यूनाइटेड व वाराणसी का हेरिटेज मेडिकल कॉलेज शामिल है। इसमें पहले राउंड की काउंसलिंग के दौरान हेरिटेज कॉलेज की एमबीबीएस की 200 में से 192 और यूनाइटेड मेडिकल कॉलेज में 150 में से 149 सीटें भर चुकी हैं। वहीं, शेष सीटों का निस्तारण दूसरे राउंड की काउंसलिंग में होगा।

पहले राउंड की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। इसमें एमबीबीएस की 24 सीटें और बची हैं, जो दूसरे राउंड में भर जाएंगी। बाकी सीटें भी बेहतर रैंक कैटेगरी के आधार पर भरी जाएंगी। - डॉ.कविता चावला, नीट काउंसलिंग प्रभारी, एमएलएन मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed