फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MLC elections 2022: Kamal Mishra, the candidate of the main organization, announced his support to the BJP

एमएलसी चुनाव 2022 : प्रधान संगठन के प्रत्याशी प्रत्याशी कमल मिश्रा ने भाजपा को किया समर्थन का ऐलान

Sat, 02 Apr 2022 07:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Apr 2022 07:01 PM IST
सार

नाटकीय घटनाक्रम में कमल मिश्रा ने भाजपा को समर्थन देकर चुनाव को आमने सामने का बना दिया है। अभी तक भाजपा के डॉ. केपी श्रीवास्तव, सपा के बासुदेव यादव और प्रधान संगठन के प्रत्याशी कमल मिश्रा के बीच में त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा था।

विज्ञापन
MLC elections 2022: Kamal Mishra, the candidate of the main organization, announced his support to the BJP
Prayagraj News : एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. केपी श्रीवास्तव को समर्थन की घोषणा करते प्रत्याशी कमल मिश्र। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव में दोबारा सत्ता में वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी का अब विधान परिषद चुनाव पर पूरा फोकस है। प्रयागराज और कौशांबी विधान परिषद सीट पर जीत आसान करने के लिए भाजपा ने अखिल भारतीय प्रधान संगठन के एमएलसी प्रत्याशी कमल मिश्र को अपने पाले में कर लिया है।

विज्ञापन




इस चुनाव में भाजपा और सपा को कड़ी टक्कर दे रहे कमल मिश्र ने शनिवार को अपने साथी एवं संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र त्रिपाठी के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा प्रत्याशी डा. केपी श्रीवास्तव को समर्थन करने की बात कहने के साथ कमल थोड़ा भावुक भी हुए। 
विज्ञापन



केपी कालेज प्रांगण स्थित केजीएफ विला में पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी, सांसद केशरी देवी पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य  की मौजूदगी में कमल मिश्र, सत्येंद्र त्रिपाठी के साथ कई प्रधान भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि उनकी तकरीबन एक सप्ताह से अखिल भारतीय प्रधान संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति
वार्ता में तय हुआ कि प्रधान संगठन भाजपा के साथ मिलकर आगे काम करेगा। भाजपा ज्वाइन करने के दौरान अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने समर्थन देने के साथ ही 5 सूत्री मांग पत्र भी रखा। सीएम योगी को संबोधित इस मांग पत्र में गौशाला के चारे का भुगतान प्रति माह के अंत तक सुनिश्चित करने,  ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्यों का मैटेरियल मार्केट रेट पर लागू होने, क्षेत्र पंचायत की निधि से हर क्षेत्र पंचायत में प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए सदन की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई।


इसके अलावा राशन की दुकान की देखरेख का प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सभासद को पूर्ण दायित्व दिए जाने और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष की तरह क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मानदेय व चेयरमैन की भांति सभासदों को मानदेय दिए जाने की मांग की गई है। इन मांगों पर सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि सीएम योगी तक यह मामला पहुंचाया जाएगा। प्रयास किया जाएगा कि प्रधान संगठन के पदाधिकारियों की सीएम से मुलाकात भी करवाई जाए।


उधर कमल ने कहा कि उन्होंने भाजपा को समर्थन देने के लिए काई शर्त नहीं रखी है। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कमल और सत्येंद्र को पार्टी का पट्टा ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक पीयूष रंजन निषाद, वाचस्पति, राजमणि कोल, पूर्व विधायक नीलम करवरिया, प्रभाशंकर पांडेय, अमरनाथ यादव, विभव नाथ भारती, आशीष गुप्ता, अभिषेक शुक्ला आदि मौजूद रहे। 

ब्लाक प्रमुख करछना ने सपा छोड़ थामा भाजपा का दामन
ब्लाक प्रमुख करछना सरोज द्विवेदी ने सपा का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई हैं। शनिवार को करछना में हिंदूपुर स्थित अनघ मंडपम में भाजपा प्रत्याशी डा. केपी श्रीवास्तव के एक अभिनंदन समारोह में उन्होंने भाजपा का दामन थामा।  इस दौरान कई ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्यों ने भाजपा ज्वाइन की। इस मौके पर पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह , सांसद डा. रीता जोशी के साथ डा. भगवत पांडेय , कलेक्टर पांडेय, अंशुमान सिंह, राजेश शुक्ला, ब्रह्मचारी शोभनारायण द्विवेदी, रिंकू सिंह, राजीव सिंह, ज्ञान सिंह पटेल, ओपी सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed