{"_id":"62546fa66fc41f553530d0f8","slug":"mlc-election-the-winner-will-be-selected-by-the-first-preference-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव : प्रथम वरीयता के मतों से हो जाएगा विजेता का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव : प्रथम वरीयता के मतों से हो जाएगा विजेता का चुनाव
Mon, 11 Apr 2022 11:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:42 PM IST
सार
प्रयागराज और कौशाम्बी में बने 33 बूथों पर कुल 5104 में से 5000 जनप्रतिनिधियों ने मताधिकार का उपयोग किया था। मतगणना सदर तहसील परिसर में 10 टेबल पर होगी। ऐसे में हर टेबल पर करीब 500 मतों की गिनती होगी।
विज्ञापन
Prayagraj News : मतगणना।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमएलसी चुनाव की मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी। प्रथम वरीयता की मतगणना के आधार पर ही परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। ऐसे में कोई बाधा नहीं आई तो दिन में 12 बजे तक हार-जीत का फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रयागराज और कौशाम्बी में बने 33 बूथों पर कुल 5104 में से 5000 जनप्रतिनिधियों ने मताधिकार का उपयोग किया था। मतगणना सदर तहसील परिसर में 10 टेबल पर होगी। ऐसे में हर टेबल पर करीब 500 मतों की गिनती होगी। इलाहाबाद क्षेत्र (प्रयागराज-कौशाम्बी) के लिए कुल पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला भाजपा के डॉ.केपी श्रीवास्तव और सपा के बासुदेव यादव के बीच है।
विज्ञापन
एक अन्य उम्मीदवार कमल मिश्रा ने भाजपा प्रत्याशी का समर्थन कर दिया था। कमल के पुत्र अभिषेक मिश्र भी चुनावी मैदान में हैं लेकिन वह भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में दिखे। ऐेसे में भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला होने की स्थिति में प्रथम वरियता के मतों के आधार पर ही चुनाव का फैसला आने की उम्मीद है। एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय का कहना है कि मतगणना की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन