फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MLC Brijesh Singh produced, witness summoned

एमएलसी बृजेश सिंह की हुई पेशी गवाह तलब

Sat, 12 Oct 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
MLC Brijesh Singh produced, witness summoned
MLC Brijesh Singh produced, witness summoned
प्रयागराज। जेल में बंद विधायक मुख्तार अंसारी पर हमले और उनके अंगरक्षक सहित तीन की हत्या प्रकरण में आरोपी एमएलसी बृजेश सिंह को वाराणसी और त्रिभुवन सिंह को मिर्जापुर जेल से ले आकर शुक्रवार को स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए में पेश किया गया। प्रकरण गवाही में चल रहा है। मामले की सुनवाई कर रहे स्पेशल जज डा. बालमुकुंद ने अभियोजन से गवाहों को उपस्थित किए जाने के लिए सम्मन जारी किए जाने का आदेश दिया है। प्रकरण की अगली सुनवाई 11 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

घटना 15 जुलाई 2001 की गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाने के उसरी पटदी की है। वादी विधायक मुख्तार अंसारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रकरण में विधायक बृजेश सिंह और अन्य अभियुक्त बनाए गए हैं। आरोप है कि वादी और उनके भाई और अन्य लोगों पर जानलेवा हमला किया गया था। जिसमें विधायक मुख्तार अंसारी के अंगरक्षक सहित तीन लोगों की हत्या हुई थी। प्रकरण गवाही में चल रहा है। अभियुक्त गण के अधिवक्ता प्रमोद सिंह नीरज ने कोर्ट में पक्ष रखा और कहा कि प्रकरण में आरोप तय हुए छह साल हो गए हैं। गवाहों को तलब किया जाए। कोर्ट ने गवाहों को सम्मन भेज कर गवाही के लिए उपस्थित किए जाने का आदेश अभियोजन को दिया है। अभियोजन की ओर से एसपीओ हरि ओंकार सिंह एडीजीसी राजेश कुमार गुप्ता ने पक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed