फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MLA Vijay Mishra's complex did not fall due to non-order, crowd of spectacles kept on throughout the day

आदेश न मिलने से नहीं गिरा विधायक विजय मिश्रा का कांप्लेक्स, दिन भर जुटी रही तमाशबीनों की भीड़

Wed, 28 Oct 2020 09:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 Oct 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
MLA Vijay Mishra's complex did not fall due to non-order, crowd of spectacles kept on throughout the day
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
अल्लापुर पुलिस चौकी के सामने विधायक विजय मिश्रा के पांच मंजिला व्यावसायिक कांप्लेक्स के सामने बुधवार को दिन भर तमाशबीन जुटे रहे। विजय मिश्रा इन दिनों आगरा जेल में बंद हैं। ध्वस्तीकरण के आदेश के इंतजार में पीडीए अफसर और पुलिस फोर्स भी मुस्तैद रही, लेकिन शाम को ध्वस्तीकरण मामले में रोक के आदेश के बाद सभी लौट गए। 
विज्ञापन


पीडीए सूत्रों के मुताबिक विजय मिश्रा के कांप्लेक्स को ध्वस्त करने के लिए अफसरों ने पूरी तैयारी कर रखी थी। पुलिस फोर्स भी तैयार थी, इंतजार था तो बस कमिश्नर के आदेश का, जो शाम तक नहीं मिला। बाद में आए आदेश में कार्रवाई से विधायक को राहत देते हुए सुनवाई का मौका दिया गया है। इस मामले में पीडीए अफसर भी तलब किए गए हैं। 
विज्ञापन


उधर पीडीए में विजय मिश्रा के कांप्लेक्स और मकान की भूमि संबंधी पत्रावलियों को खंगालने काम जारी रहा। सूत्र बताते हैं कि अभिलेखों में नक्शा स्वीकृति के संबंध में कोई पत्राचार नहीं पाया गया। वहीं जारी नोटिस और उनकी तामीला के बारे में जानकारी एकत्र की गई। पूरे मामले में पीडीए अफसरों ने सिर्फ इतना बताया कि आदेश का अनुपालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि विजय मिश्रा की अपील कमिश्नर कोर्ट में थी, इसलिए हर अफसर इस बारे में कुछ बोलने से बचते रहे। वहीं पीडीए ने किराए पर मंगाई गई पोकलैंड मशीन देर शाम वापस ले जाने का मौखिक आदेश दिया गया। प्रस्तावित ध्वस्तीकरण के लिए पीडीए और नगर निगम की जेसीबी मशीनें दिन भर खड़ी रहीं। प्रवर्तन दल के अधिकारी, कर्मचारी वरिष्ठ अफसरों के आदेश का इंतजार करते रहे। इसके कारण बुधवार को शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कोई अभियान नहीं चलाया जा सका। 


अल्लापुर पुलिस चौकी के पास उस कांप्लेक्स के पास बुधवार को दिन भर तमाशबीन जुटे रहे। वाहनों से आने जाने वाले भी, रुककर कार्रवाई के बारे में पूछते और आगे बढ़ जाते। कांप्लेक्स के सामने भी कुछ लोग जुटे रहे। बताया गया कि वह कारोबारी हैं और विजय मिश्रा के कांप्लेक्स में किराएदार थे। देर शाम तक कार्रवाई न होने के कारण लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे। लोग यह भी कहते  सुने गए कि अतीक समेत अन्य माफियाओं के साथ नोटिस, अपील जैसी राहत की बात सामने नहीं आई। इस मामले में ऐसा क्या हो गया कि तमाम प्रशासनिक तैयारियों के बीच धवस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम तक नहीं पहुंचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed