{"_id":"6a135a5bb05c5b96eb04b1a1","slug":"mla-cools-anger-ends-hunger-strike-on-assurance-allahabad-news-c-3-1-hld1039-892377-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: विधायक ने ठंडा किया आक्रोश, आश्वासन पर अनशन खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: विधायक ने ठंडा किया आक्रोश, आश्वासन पर अनशन खत्म
Mon, 25 May 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 25 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
फाफामऊ, थरवई कस्बे में बिजली विभाग के खिलाफ चल रहे धरने को समाप्त करने के बाद ज्ञापन लेते विधाय
थरवई में बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों का आमरण अनशन रविवार को विधायक गुरु प्रसाद मौर्य के आश्वासन पर खत्म कर दिया गया। भीषण गर्मी में शुक्रवार से ग्रामीण अनशन पर बैठे थे।
गोड़वा उपकेंद्र से थरवई, जगदीशपुर पूरे चंदा, जैतवारडीह, बहमलपुर, रंगपुरा, पड़िला, इस्माइलगंज, ताजुद्दीनपुर और बडनपुर समेत 30 गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। बीते दिनों आंधी आने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। बाद में मात्र छह से आठ घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। रात में कटौती से ग्रामीणों की नींद खराब हो जाती है। इसका असर पानी की सप्लाई पर पड़ रहा है। गर्मी में बोई गई फसलें सूख रहीं हैं।
इससे आक्रोशित उपभोक्ता बीते शुक्रवार को थरवई कस्बे में आमरण अनशन पर बैठ गए थे। उपभोक्ता 18 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग कर रहे थे। शनिवार को उनकी बात सुनने के लिए विभाग का कोई अधिकारी नहीं आया तो विभाग के खिलाफ पुतला फूंका था। रविवार को तीसरे दिन फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य अनशन स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उपभोक्ताओं ने उन्हें मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन लेने के बाद विधायक ने बिजली आपूर्ति में सुधार करने का आश्वासन दिया।