फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   mixed with soil, Atiq son encounter trended in social media

ASAD Encounter :  वचन निभाया, मिट्टी में मिलाया, सोशल मीडिया में ट्रेंड कर गया अतीक के बेटे का एनकाउंटर

Fri, 14 Apr 2023 01:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Apr 2023 01:30 AM IST
सार

 

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और गुलाम का झांसी में हुआ एनकाउंटर बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया में ट्रेंड कर गया। दोपहर एक बजे के आसपास जैसे ही यह सूचना वायरल हुई वैसे ही सोशल मीडिया में भी लोग सक्रिय हो गए।

विज्ञापन
mixed with soil, Atiq son encounter trended in social media
Prayagraj News : सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे मीम्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और गुलाम का झांसी में हुआ एनकाउंटर बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया में ट्रेंड कर गया। दोपहर एक बजे के आसपास जैसे ही यह सूचना वायरल हुई वैसे ही सोशल मीडिया में भी लोग सक्रिय हो गए। इस दौरान पिछले दिनों सीएम योगी द्वारा विधानसभा में ‘मिट्टी में मिला दूंगा ’ बयान वाला वीडियो भी वायरल हो गया। सोशल मीडिया में एनकाउंटर, मिट्टी में मिला दूंगा, अतीक, असद दिन भर ट्रेंड करते रहे।

विज्ञापन


शिवेंद्र मिश्र नाम केे यूजर ने पोस्ट किया ‘ वचन निभाया, मिट्टी में मिलाया’। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा ‘ना शादी, ना बच्चे, ना ही सत्ता के भोगी हैं, जिसे देख गुंडे कांपे वह यूपी के योगी हैं’। इस दौरान एक यूजर ने सीएम योगी का ‘मिट्टी में मिला दूंगा ’ बयान वाला वीडियो पोस्ट करने के साथ लिखा कि ‘मैं जो कहता हूं, वह करता हूं...मिट्टी में मिला दिया’ । अहान सेठ नाम के यूजर ने एनकाउंटर पर पोस्ट किया ‘ असद अहमद का न्याय कर दिया गया है’। कड़क चाय नाम के पेज से पोस्ट हुआ हैशटैग गुड्डू मुस्लिम।

विज्ञापन

सीएम योगी की फोटो के साथ पोस्ट किया गया ‘एक हाथ से माला जपता हूं तो दूसरे हाथ में भाला भी रखता हूं’। राहुल झा नाम के यूजर ने लिखा ‘ मिट्टी पर गिरा है, मिट्टी में मिला दिया गया’। इसी तरह नरेंद्र मोदी फैन क्लब ने सीएम योगी की दो फोटो के साथ पोस्ट किया कि ‘कमल का फूल देख कर फ्लावर समझे क्या, फ्लावर नहीं, फायर है मैं’। इसी तरह केे तमाम कमेंट एवं पोस्ट सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने खूब पोस्ट की। इन पोस्ट को लोगों ने शेयर भी खूब किया।

असद एनकाउंटर पर प्रमुख नेताओं की प्रतिक्रिया

यूपी एसटीएफ को बधाई देता हूं। अधिवक्ता उमेश पाल और पुलिस के जवानों के हत्यारों का यही हश्र होना था। हम लोग अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश चाहते हैं। यूपी उस दिशा में बढ़ गया है। - केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम

मिट्टी में मिल गया हत्यारा। स्वर्गीय उमेश पाल के हत्यारों को यूपी एसटीएफ ने किया जमींदोज। एसटीएफ के जवानों को बधाई। अपराधियों का कोई जाति-धर्म नहीं होता। इसका राजनीतिकरण न किया जाए। - बृजेश पाठक, डिप्टी सीएम

सीएम योगी ने अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया है। कोई माफिया, अपराधी कानून से बढ़कर नहीं है। योगीराज में पुलिस अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दे रही है। - नंद गोपाल गुप्ता नंदी, कैबिनेट मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed