{"_id":"60e7214fc613925762064a6a","slug":"missing-from-duty-for-two-years-without-notice-two-municipal-employees-suspended-for-filling-fake-muster-rolls","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से बिना सूचना ड्यूटी से गायब, फर्जी मस्टर रोल भरने में नगर निगम के दो कर्मचारी निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल से बिना सूचना ड्यूटी से गायब, फर्जी मस्टर रोल भरने में नगर निगम के दो कर्मचारी निलंबित
Thu, 08 Jul 2021 09:31 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 08 Jul 2021 09:31 PM IST
सार
- दो साल से बिना सूचना ड्यूटी से गायब, सफाई नायक पर भी गाज
विज्ञापन
nagar nigam prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम में लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की चाबुक चलने लगी है। नगर आयुक्त ने बृहस्पतिवार को दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया। इनमें एक दो साल से ड्यूटी से बिना सूचना गायब था, दूसरे ने काम में लापरवाही बरती थी। शिकायतों की जांच कराने के बाद दोनों को निलंबित किया गया।
नगरनिगम कर्मशाला में तैनात बेलदार सुशील कुमार पिछले दो साल से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं उनकी इस बारे में कर्मशाला प्रभारी ने शिकायत की थी। मामले की जांच कराई गई तो पता चला कि इस संबंध में किसी तरह की सूचना सक्षम अधिकारी को नहीं दी गई। न ही कई बार घर भेजे गए पत्रों का जवाब दिया।
वहीं जोन एक में तैनात सफाई नायक राजकुमार मालवीय के बारे में सफाई कार्यों में लापरवाही की कई बार शिकायतें आईं। उन पर फर्जी मस्टर रोल भरने के भी आरोप हैं। दोनों मामलों में जोनल अधिकारी और अधिष्ठान विभाग की संस्तुति पर नगर आयुक्त रविरंजन ने अपर नगर आयुक्त रत्नप्रिया से जांच कराई। जांच में दोनों कर्मचारियों पर लगे आरोप प्रथम दृष्टया पुष्ट हुए। नगर आयुक्त रविरंजन ने अपर नगर आयुक्त की रिपोर्ट और संस्तुति पर दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। कर्मचारियों को इस संबंध में पत्र जारी किए गए हैं। निलंबन पत्र का तामीला उनके घरों पर कराने के निर्देश दिए गए हैं।