परेशानी : कम नहीं हो रही दुश्वारी, स्लीपर कोच में घुसे अनारक्षित टिकट वाले यात्री
होली के सप्ताह भर बाद भी ट्रेनों से भीड़ अब तक कम नहीं हुई है। मुंबई रूट की ट्रेनों में भीड़ इन दिनों कुछ ज्यादा ही है। बृहस्पतिवार को भी मुंबई रूट की तमाम ट्रेनें यात्रियों से ठसाठस गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली के सप्ताह भर बाद भी ट्रेनों से भीड़ अब तक कम नहीं हुई है। मुंबई रूट की ट्रेनों में भीड़ इन दिनों कुछ ज्यादा ही है। बृहस्पतिवार को भी मुंबई रूट की तमाम ट्रेनें यात्रियों से ठसाठस गईं। काशी एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस, सारनाथ समेत कई अन्य ट्रेनों के स्लीपर कोच का जनरल कोच जैसा हाल हो गया है।
अनारक्षित टिकट और प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों की वजह से स्लीपर कोच में भीड़ ज्यादा हो जा रही है। बताया जा रहा है कि मुंबई की तमाम ट्रेनों में अभी अगले कुछ दिन कंफर्म बर्थ उपलब्ध नहीं है। वहीं दिल्ली रूट की महत्वपूर्ण ट्रेनों में भी सप्ताह भर तक प्रतीक्षा सूची ही है।
कल से बदले रूट से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
प्रयागराज के निकट झूंसी रेलवे स्टेशन के यार्ड में रिमॉडलिंग कार्य की वजह से प्रयागराज रामबाग-बनारस रेलखंड पर चलने वाली तमाम ट्रेनों का रूट बदला जा रहा है। इसमें वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है।
गाड़ी नंबर 22436/22435 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 18 से 28 मार्च तक अपने परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी के स्थान पर प्रयागराज-प्रयाग-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलेगी। इसी रूट पर 01027 दादर-बलिया एक्सप्रेस भी 26 मार्च एवं 01028 बलिया-दादर 27 मार्च, 19421 अहमदाबाद-पटना 26 मार्च को चलेगी। उधर 27 मार्च को चौरीचौरा कानपुर अनवरगंज से 1.45 घंटे की देरी से चलेगी। 22669 एर्णाकुलम-पटना 25 मार्च को उत्तर मध्य रेलवे में 60 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएगी। 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस 27 मार्च को 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।