{"_id":"622735055da7d862a037c455","slug":"miscreants-who-came-from-two-motorcycles-looted-rs-3-32-lakh-from-cash-management-empolyee","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: कैश मैनेजमेंट कंपनी के कर्मी से 3.32 लाख रुपये की लूट, दो मोटर साइकिल से आए थे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: कैश मैनेजमेंट कंपनी के कर्मी से 3.32 लाख रुपये की लूट, दो मोटर साइकिल से आए थे बदमाश
Tue, 08 Mar 2022 06:20 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 08 Mar 2022 06:20 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार घटना बीच शहर में शिवकुटी थाना क्षेत्र में हुई। पीड़ित कर्मचारी राजेश कुमार पटेल कैश मैनेजमेंट कंपनी रेडिएंट में काम करता है। वह कैश लेकर जा रहा था, तभी अचानक से दो पल्सर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए बदमाश उससे 3.32 लाख कैश लूट कर भाग निकले।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज के शिवकुटी थाना क्षेत्र में वीर अब्दुल हमीद गेट के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने कैश मैनेजमेंट कंपनी के कर्मी से 3.32 लाख रुपये लूट लिए। कर्मचारी के अनुसार बदमाशों ने उसे बीच रास्ते में ही रोका और जब तक वह कुछ समझता उससे कैश छीनकर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना बीच शहर में शिवकुटी थाना क्षेत्र में हुई। पीड़ित कर्मचारी राजेश कुमार पटेल कैश मैनेजमेंट कंपनी रेडिएंट में काम करता है। उसके मुताबिक वह कैश लेकर जा रहा था, तभी अचानक से दो पल्सर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए बदमाशों ने उसे रास्ते में रोक लिया।
विज्ञापन
बचाव में उसके शोर मचाने से पहले ही बदमाश कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गए। लूट की रकम की भरपाई को लेकर कर्मचारी व उसके परिजनों का सोंचकर बुरा हाल है। कर्मचारी ने मामले को लेकर थाने में तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन