फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minus marking in UPPSC exams

यूपीपीएससी की परीक्षाओं में भी माइनस मार्किंग

Sat, 02 Sep 2017 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 02 Sep 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
Minus marking in UPPSC exams
पीसीएस प्री का रिजल्ट
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में अब तुक्केबाजी नहीं चलेगी। आयोग ने अपनी परीक्षाओं में माइनस मार्किंग की व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। आने वाले दिनों में जो भी परीक्षाएं नए विज्ञापनों के तहत होंगी, उनमें यह व्यवस्था लागू की जाएगी। आयोग ने अपने इस निर्णय से शासन को अवगत करा दिया है और इसके लिए शासन ने भी अपनी सहमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने निर्णय लिया है कि संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर वह भी अपनी परीक्षाओं में माइनस मार्किंग की व्यवस्था को लागू करेगा ताकि तुक्केबाजी करने वालों को भी आयोग की परीक्षाओं की गंभीरता का एहसास हो सके। आयोग ने तय किया है कि नए विज्ञापन के तहत भविष्य में जो भी भर्तियां होंगी, उनमें बहुविकल्पीय प्रश्नों वाली लिखित परीक्षा में माइनस मार्किंग की व्यवस्था लागू की जाएगी। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार इस निर्णय से शासन को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही माइनस मार्किंग की व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसके साथ ही प्रयोग के तौर पर कुछ परीक्षाओं को ऑनलाइन कराया जाएगा। अगर इसमें सफलता मिलती है तो भविष्य में इसे लागू किया जाएगा। इसके लिए पहले उन्हीं परीक्षाओं को चुना जाएगा, जिसमें परीक्षार्थियों की संख्या काफी कम है।
विज्ञापन


- पिछली सरकार के कार्यकाल में आयोग में इंटरव्यू की प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। नए अफसरों ने अब इसमें पारदर्शिता लाने की कवायद शुरू की है। इंटरव्यू से जुड़ी सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी प्रभारी अधिकारी की होती है। पहले प्रभारी अधिकारी इंटरव्यू के पद पर विभागीय उपसचिव स्तर के अधिकारी की तैनाती की जाती थी लेकिन अब यह जिम्मेदारी पीसीएस संवर्ग के वरिष्ठ अफसर संभालेंगे। फिलहाल आयोग में तैनात पीसीएस अधिकारी सत्य प्रकाश को यह जिम्मेदारी सौंप दी गई है। शासन से आश्वासन मिला है कि जल्द ही एडीएम स्तर के किसी वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी को इस पद पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से कराई गई भर्तियों की सीबीआई जांच के आदेश के बाद आयोग ने इंटरव्यू प्रक्रिया पर भी सख्त निगरानी का निर्णय लिया है। तय हुआ है कि इंटरव्यू स्थल सभी फोन बंद रहेंगे। बेसिक फोन तो सीधे बंद किए जाएंगे और मोबाइल फोन वहां जैमर लगाया जाएगा। इसके लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed