{"_id":"6a461100a543fbf4750deb65","slug":"minor-schoolgirl-hangs-herself-after-being-forbidden-from-using-her-mobile-phone-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : मोबाइल देखने से मना करने पर नाबालिग छात्रा ने फंदे से लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : मोबाइल देखने से मना करने पर नाबालिग छात्रा ने फंदे से लटक कर दी जान
Thu, 02 Jul 2026 12:49 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करछना (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, करछना (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:49 PM IST
सार
करछना थाना क्षेत्र के बघेड़ा गांव में कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मोबाइल देखने को लेकर बहनों से विवाद होने के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान।
- फोटो : Social media
विस्तार
करछना थाना क्षेत्र के बघेड़ा गांव में कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मोबाइल देखने को लेकर बहनों से विवाद होने के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी श्याम बाबू निषाद की पुत्री चांदनी (15) कक्षा 11 की छात्रा थी। बृहस्पतिवार सुबह मोबाइल देखने को लेकर उसकी बहनों से कहासुनी हो गई। विवाद के बाद वह नाराज होकर कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं निकली। परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटकी मिली। यह देखकर मां ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर भुंडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि घटना के समय मृतका के पिता और भाई निजी कंपनी में काम के सिलसिले में बाहर थे। घर में मां और उसकी बहनें ही मौजूद थीं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन