फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minor daughter of Inspector who shot brother sent to jail

जेल भेजी गई भाई को गोली मारने वाली इंस्पेक्टर की नाबालिग बेटी

Thu, 12 Nov 2020 09:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Nov 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Minor daughter of Inspector who shot brother sent to jail
prayagraj news : नैनी में बहन की गोली से घायल युवक का एसआरएन में इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : prayagraj

मामूली विवाद में अपने बड़े भाई अमरेंद्र सिंह को गोली मारने वाली इंस्पेक्टर सभापति सिंह की नाबालिग बेटी को नैनी पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे बाल सुधार गृह बाराबंकी भेज दिया गया। देर शाम नैनी पुलिस की अभिरक्षा में किशोरी को बाराबंकी रवाना किया गया। दूसरी तरफ घायल किशोर का आपरेशन सफल हो गया है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है। 

विज्ञापन
गौरतलब है कि नैनी कोतवाली क्षेत्र के चक रघुनाथ मोहल्ला निवासी इंस्पेक्टर सभापति सिंह आजमगढ़ में कोरोना सेल प्रभारी हैं। 10 नवंबर की रात में हाईस्कूल में पढ़ने वाली उनकी नाबालिग बेटी ने बड़े भाई अमरेंद्र सिंह को पिस्टल से गोली मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने छानबीन के बाद एक घंटे में खुलासा कर लड़की को हिरासत में ले लिया था। इंस्पेक्टर पिता व मां ने तहरीर न देकर, भाई ने अनजान बनकर बहन को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन, इंस्पेक्टर जीतेंद्र सिंह ने खुद मुकदमा वादी बनते हुए किशोरी के खिलाफ 307 आईपीसी व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बुधवार को गिरफ्तारी दिखा दी थी।
विज्ञापन


लड़की की निशानदेही पर ही छिपाई गई अवैध पिस्टल भी बरामद कर ली गई थी। लिखापढ़ी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बृहस्पतिवार की शाम को किशोरी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे बाराबंकी बाल सुधार गृह भेज दिया गया। इंस्पेक्टर जीतेंद्र सिंह ने बताया कि चूंकि लड़कियों के लिए बाल सुधार गृह बाराबंकी में है, इसलिए कोर्ट ने उसे वहीं भेजा है। शाम को पुलिस अभिरक्षा में उसे बाराबंकी के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक किशोरी के मोबाइल की काल डिटेल्स आ गई है, उसकी छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed